6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20वीं बार प्रेगनेंट हुई महिला, गन्ने के खेत में दिया बच्चे को जन्म

Pregnancy : महाराष्ट्र की रहने वाली महिला ने कर्नाटक में 17वें बच्चे को दिया था जन्म

less than 1 minute read
Google source verification
पॉजिटिव-निगेटिव के बीच फंसी गर्भवती अंत में निकली निगेटिव

पॉजिटिव-निगेटिव के बीच फंसी गर्भवती अंत में निकली निगेटिव

नई दिल्ली। मां बनना (pregnant) हर औरत का सपना होता है। मगर महाराष्ट्र की एक महिला ने मां बनने का इतनी बार सुख लिया है कि अब वो खुद चर्चाओं में आ गई है। दरअसल महिला एक प्रवासी मजदूर (Labour) है। जिसने गन्ने के खेत में अपने बच्चे को जन्म दिया है। वो अब तक 20 बार प्रेगनेंट हो चुकी है।

इस देश में पड़ रही भयंकर गर्मी, कार में ही भूनने लगे मीट

स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक महिला का नाम लंकाबाई है। वह बीड जिले की मझलगांव तहसील की रहने वाली है। उसने एक गन्ने के खेत में एक बच्ची को जन्म दिया था। बीड में सूखा ज्यादा पड़ने के चलते वो कर्नाटक गई हुई थी। जहां उसने अपने 17वें बच्चे को जन्म दिया, हालांकि उसकी जल्द ही मृत्यु हो गई। इससे पहले भी उसके तीन बच्चों की मौत हो चुकी है।

घुमंतू गोपाल समुदाय से ताल्लुक रखने वाली महिला ने सितंबर में पहली बार स्वास्थ्य अधिकारियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था, जब वह 20वीं बार गर्भवती हुई थी। फिलहाल महिला के 11 बच्चे हैं, जिसमें नौ लड़कियां हैं। महिला का तीन बार गर्भपात हो चुका है, जबकि उसके पांच बच्चों की मौत भी हो चुकी है।