6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस देश में पड़ रही भयंकर गर्मी, कार में ही भूनने लगे मीट

High Temperature in Australia : आस्ट्रेलिया में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 50 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान Stu Pengelly ने कार में 10 घंटे में पकाया नॉनवेज, शेयर की तस्वीरें

less than 1 minute read
Google source verification
High Temperature in Australia

a man roasts meat in a car

नई दिल्ली। उत्तर भारत में जहां लोग ठंड से बेहाल हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया (Australia) में भयंकर गर्मी (Summer Heat) पड़ रही है। गर्मी वहां इतने चरम पर है कि कार को स्टोव बना दिया है। हैरानी की बात तो यह है कि एक शख्स ने अपनी कार पर मीट तक पका लिया। इस बात की जानकारी शख्स ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दी।

20वीं बार प्रेगनेंट हुई महिला, गन्ने के खेत में दिया बच्चे को जन्म

बताया जाता है कि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले Stu Pengelly ने अपनी कार की सीट पर एक बेकिंग ट्रे में मांस (Meat) रोस्ट किया। उन्होंने इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने इसका कैप्शन लिखा, 'जिन्होंने मेरे इस मजेदार प्रयोग को नहीं देखा, उन्हें बता दूं मैने कल 1.5 किलो मीट को अपने पुरानी डैटसन कार में 10 घंटों तक पकाया'। बताया जाता है स्टू का पकाया हुआ मीट बिल्कुल तंदूर में पके हुए नॉनवेज की तरह ही था।

ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 10 दिनों से वहां का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा है। इस मांस को पकाते समय Stu ने तापमान की भी सारी रीडिंग्स नोट की हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान तापमान 39-52 डिग्री तक पहुंच गया था।