6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन माह के मासूम को कार में लॉक कर भूल गई उसकी मां, वापस आकर देखा तो…

एक मां अपने 3 माह के बच्चे को कार में रखकर उसे वहीं भूल गई। बाद में जब कार को खोलकर देखा तब तक वह मर चुका था।

2 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

Jul 28, 2018

Aiden Miller

तीन माह के मासूम को कार में लॉक कर भूल गई उसकी मां, वापस आकर देखा तो...

नई दिल्ली। हमें हमेशा इस बात की सलाह दी जाती है कि एक समय पर हमेशा एक ही काम करना चाहिए और जब भी कोई काम करें तो पूरा मन उसी में लगा होना चाहिए क्योंकि इंसान की एक छोटी सी भूल उसकी पूरी जिंदगी तबाह कर सकती है।

हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर आपको एक बार फिर से इस बात पर यकीन हो जाएगा कि एकाग्रता किसी भी काम के लिए किस हद तक जरूरी है। अभी कुछ समय पहले 'अपनी एक छोटी सी भूल' के चलते एक मां को अपना बच्चा गंवाना पड़ा।

दरअसल हुआ कुछ यूं कि एक मां अपने 3 माह के बच्चे को कार में रखकर उसे वहीं भूल गई। बाद में जब कार को खोलकर उन्होंने देखा तब तक वह मासूम इस दुनिया को छोड़कर जा चुका था।

तीन माह का एडेन मिलर को इस दर्दनाक मौत का सामना सिर्फ अपनी मां की गलती की वजह से करना पड़ा।

आइए हम आपको इस घटना के बारे में पूरी बात बताते हैं। दरअसल एडेन की मां रोज काम पर जाने से पहले उसकी दो साल की बड़ी बहन को एक डे केयर सेंटर पर छोड़कर जाती है। इसके बाद वह एडेन को भी किसी दूसरे सेंटर पर छोड़ती है, लेकिन उस दिन किसी वजह से उन्हें इस बात का ध्यान नहीं रहा।

एडेन की मां सीधे एक मेडिकल सेंटर के सामने कार को पार्क किया जहां वह काम करती है। इस दौरान उन्हें एडेन का कोई ख्याल नहीं रहा कि वह कार में मौजूद है, उसे भी कहीं ड्रॉप करना था इत्यादि।

एडेन की मां कार को लॉक कर ड्यूटी पर चली जाती है। इस दौरान उस लॉक्ड कार में एडेन अकेला तड़पता रहता है, लेकिन किसी को इस बात की कोई खबर नहीं रहती।

ड्यूटी के बाद जब वह दोबारा वापस गाड़ी में आईं तो उन्हें कार के अंदर एक अजीब सी बदबू महसूस हुई तब उन्होंने देखा कि एडेन गाड़ी के अंदर ही मौजूद है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वह मर चुका था।

एडेन के पिता जो काफी समय से उसकी मां से अपनी अलग जिंदगी बिता रहे हैं वह इस घटना से बेहद आहत है। उनका कहना है कि, मुझे अभी भी यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर यह सब कैसे हुआ?

एडेन की मां का इसके बारे में कहना है कि, इस घटना के बारे में सबको बताने का मेरा एक ही मकसद है और वह ये कि किसी दूसरे बच्चे को इस तरह से अपनी जान न गंवानी पड़े।

खैर, पुलिस अभी बच्चे के मौत की जांच कर रही है और अभी तक इस केस से संबंधित किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।