19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

85 लाख का केला खा गया यह शख्स, लोग रह गए हक्के-बक्के

Duct Taped Banana : अमेरिकन आर्टिस्ट David Datuna ने प्रदर्शनी के बीच सबके सामने खा लिया केला केले को एक आर्ट वर्क के तौर पर किया जा रहा था पेश इसे कॉमेडियन नाम दिया गया

2 min read
Google source verification
Duct Taped Banana

नई दिल्ली। यूं तो फलों में केले (Banana) को आम माना जाता है। मगर सोशल मीडिया पर इन दिनों एक केले ने धमाल मचा रखा है। ये कोई मामूली केला नहीं बल्कि 85 लाख रुपए का है। इसे दीवार पर टेप (duct Taped) से चिपकाकर एक प्रदर्शनी में रखा गया था। मगर हैरानी की बात यह है कि भरी सभा के बीच एक शख्स आया और उसने दीवार से टेप निकालकर इतना कीमती खेला खा लिया। उसकी इस हरकत से सब हैरान हैं।

दीवार पर टेप लगाकर चिपकाया केला, जानें क्यों 85 लाख में बिका

ये कारनामा करने वाला व्यक्ति का नाम David Datuna है, वह एक आर्टिस्ट (Artist) हैं। मजेदार बात यह है कि डेविड के इतना महंगा (Costly) केला खाने के 15 मिनट बाद ही दीवार पर एक नया केला उसी तरह से टेप से चिपका दिया गया। मालूम हो कि जिस केले को आर्ट वर्क बनाकर दीवार पर टांगा गया था, उसे ‘कॉमेडियन’ नाम दिया गया था। यह केला ग्लोबल बिजनेस और ह्यूमर का प्रतीक है।

इटली के मशहूर आर्टिस्ट मौरिजियो के जरिए एक केले को आर्ट वर्क के तौर पर पेश किया जा रहा था। इसे डक्ट टेप के जरिए दीवार से चिपकाया गया था। इसकी कीमत 85 लाख रुपये के आस-पास लगी थी, जिसे फ्रांस के एक शख्स ने खरीदा था। मगर अमेरिकन आर्टिस्ट के इसे एक झटके में खा लेने से सभी सक्ते में आ गए। हालांकि आर्ट गैलरी के डायरेक्टर Lucien Terras ने बताया, ‘इस हरकत से आर्ट वर्क नष्ट नहीं हुआ है। केला ही तो आइडिया है।’