
UP Police
नई दिल्ली। देशभर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस बीच विरोध प्रदर्शन में कई उपद्रवी लोगों ने शांत माहौल को भी भड़काने का खूब प्रयास किया है। यहीं वजह रही कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस की बर्बरता का शिकार होना पड़ा।
उत्तर प्रदेश के आगरा में उपद्रवियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कमाल की तरकीब निकाली। विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल मचाने वालों को पकड़ने के लिए यूपी का एक पुलिसकर्मी केले बेचने वाला बन गया। जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।
अक्सर आपने ऐसा फिल्मों में होता हुआ देखा होगा कि कोई पुलिस वाला किसी अपराधी को पकड़ने के लिए इस तरह का तरीका ढूंढता है। फिल्मों में पुलिस ऑफिसर कई बार अपना रूप बदल लेती है ताकि वो असल अपराधी तक पहुंच सकें।
उपद्रवियों की पहचान कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए पुलिसकर्मी केले बेचने वाले के रूप में सड़क पर उतरे। यहीं नहीं पुलिस वालों ने उपद्रवियों को पहचानने के लिए ठेला भी लगाया। उत्तर प्रदेश पुलिस को फिरोजाबाद से उपद्रवियों के आने की सूचना थी।
जिस पुलिस वाले की यह तस्वीर वायरल हो रही है। उनका नाम सुनील तोमर है जो सुभाष बाजार चौकी के इंचार्ज हैं। सुनील तोमर ऐसे उपद्रवियों पर अपनी निगाह गड़ाए हुए है जो बवाल मचाने की कोशिश में लगे हुए हैं उसे वो तुंरत हिरासत में लेंगे।
Updated on:
26 Dec 2019 10:35 am
Published on:
26 Dec 2019 10:34 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
