30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मृत मां को रास नहीं आई अपने बेटे से जुदाई, हुआ कुछ ऐसा कि बेटा भी गया स्वर्ग सिधार

यह घटना इंडोनेशिया की है,जहां अपनी मां के अंतिम संस्कार में मौजूद एक शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ जो कि बेहद चौंकाने वाली थी।

2 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

Jun 20, 2018

Spirits

मृत मां को रास नहीं आई अपने बेटे से जुदाई, हुआ कुछ ऐसा कि बेटा भी गया स्वर्ग सिधार

नई दिल्ली। हमारे बड़े-बुजुर्गों द्वारा हमेशा यह कहा जाता रहा है कि जब भी परिवार में किसी की मौत हो जाती है या हमारे किसी चाहने वाले की मृत्यु हो जाती है तो हमें कम से कम एक साल तक सावधानी बरतनी चाहिए।

ऐसा माना जाता है कि हमारे प्रियजन को भी हमसे बिछड़ने का गम होता है। वे हरसंभव प्रयास करते हैं कि हम भी उनके साथ उनकी दुनिया में चले जाएं।

ये भी पढ़ें: यहां पूरे गांव में सिर्फ पांच घरों में हो रही है ऐसी अजीबोगरीब हरकतें, दशहत में कट रही है जिंदगी

आज की पीढ़ी भले ही इन सारी चीजों को अंधविश्वास मानती हो लेकिन कुछ न कुछ तो अवश्य ही हैं जिन्हें सोचकर हर धर्म में मौत के बाद अलग-अलग रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप एक बार जरूर सोचने को मजबूर हो जाएंगे।

बता दें यह घटना इंडोनेशिया की है,जहां अपनी मां के अंतिम संस्कार में मौजूद एक शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ जो कि बेहद चौंकाने वाली थी।

इंडोनेशिया के सुलावेसी आइलैंड पर सामेन कोंडोरूरा नाम का एक शख्स अपनी माँ के अंतिम संस्कार में परिवार के बाकी सदस्यों के साथ मौजूद था। सामेन की मां के शव को ताबूत में रखकर उसे ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया जा रहा था।

सामेन भी बाकी लोगों के साथ मां को कंधा देने के लिए ऊपर चढ़ रहा था। इसी बीच अचानक सीढ़ी फिसल जाती है। सभी लोग एक के ऊपर एक गिरने लगते हैं।

सीढ़ी के गिरते ही ताबूत सीधा सामेन के ऊपर आ गिरता है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो जाता है। सामेन को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाता है जहां उसे मृत करार दिया जाता है। मरने के बाद सामेन को उसकी माँ के पास में दफना दिया जाता है।