12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर किया जा रहा है दावा अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद फारुक अब्दुल्ला ने बोला ‘भारत माता की जय’! जानें क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो लोग कर रहे हैं खूब शेयर अमित शाह को जोड़ा गया है इस वीडियो से
2 min read
Google source verification

image

Prakash Chand Joshi

Jun 06, 2019

amit shah

सोशल मीडिया पर किया जा रहा है दावा अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद फारुक अब्दुल्ला ने बोला 'भारत माता की जय'! जानें क्या है सच्चाई

नई दिल्ली: देश में हुए लोकसभा चुनाव ( lok sabha election ) में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपनी सरकार बनाई। इसके बाद मोदी सरकार ने उन मंत्रियों के नाम भी साफ कर दिए जिन्हें मंत्री बनाया गया। इनमें एक नाम अमित शाह की भी रहा। शाह को गृह मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अमित शाह के गृह मंत्री बनते ही फारूक अबदुल्ला भारत माता की जय कह रहे हैं।

क्या है वीडियो में

ट्विटर ( Twitter ) पर 'Gabbar Singh' नाम के यूजर ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में फारूक अबदुल्ला कहते हुए नजर आ रहे हैं कि 'हाथ उठाकर आवाज दीजिए भारत माता की जय। जय हिंद।' वहीं जब वो नारा खत्म होता तो कैमरा दर्शकों की तरफ जाता है। जहां दिखाई देता है कि एक लाइन में पीएम नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ), अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद बैठे हुए हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है 'अमितशाह के गृहमंत्री बनते ही फारूक अब्दुल्ला 😁😁🤣' यही नहीं 'Jitendra Jain' नाम के यूजर ने फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'अमित शाह के गृहमंत्री बनते ही फारूक अब्दुल्ला क्या देश के सारे राजनीतिक गैर राजनीतिक प्रत्येक नागरिक को बोलना पड़ेगा तो भारत माता की जय, जय हिंद।'

सच्चाई भी जान लीजिए

वीडियो में जैसा दिखाया गया है कि फारुक अब्दुल्ला ( Farooq Abdullah ) ने 'भारत माता की जय' का नारा लगाया था वो तो ठीक है, लेकिन अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद उन्होंने नारा नहीं लगाया था। ये वीडियो पिछले साल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद सभी पार्टियों के लिए रखी गई प्रार्थना सभा के दौरान का था। इस वीडियो के बारे में जब हमने पड़ताल की तो हमें पता चला कि ये वीडियो पिछले साल का है। ऐसे में ये दावा पूरी तरह गलत साबित होता है, जिसमें कहा जा रहा है कि अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद फारुक अब्दुल्ला ने 'भारत माता की जय' का नारा लगाया।