1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूरे 10 महीने बाद दुबई की जेल से रिहा हुई इस मशहूर एक्टर की पत्नी, लगा था ये आरोप

रुबी के जेल जाने से पहले दोनों के अलग होने की भी खबरें मीडिया में आई थीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 17 May 2018, 3:49 PM IST

actor amit tandon wife ruby finally out of jail after 10 months

नई दिल्ली। मशहूर टीवी सीरियल कैसा ये प्यार है से डेब्यू करने वाले एक्टर और सिंगर अमित टंडन की पत्नी रुबी टंडन आखिरकार दुबई की जेल से बाहर आ गई हैं. वे 10 महीने बाद अपनी 7 साल की बेटी से मिल पाई हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रुबी जेल से रिहा हो चुकी हैं। लेकिन अभी कुछ लीगल औपचारिकताओं को पूरा करना बाकी है। अमित टंडन और उनकी बेटी फिलहाल दुबई में ही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि रूबी मुंबई के एक जानी मानी डर्मेटोलॉजिस्ट हैं जिनके क्लाइंट्स की लिस्ट में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल हैं। आपको बता दें, छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर अमित टंडन की पत्नी रूबी टंडन पिछले 10 महीने से दुबई जेल में बंद थी और अब आखिरकार उन्हें जेल से रिहाई मिल ही गई। सूत्रों के हवाले से हाल ही में पता चला हैं कि रूबी अब जेल से बाहर आ चुकी हैं। लेकिन अब भी कुछ लीगल फॉर्मलिटीज बाकि हैं जिसके कारण उन्हें रुकना पड़ा हैं। एक्टर अमित टंडन अपनी 7 साल की बेटी के साथ पत्नी को लेने दुबई गए हैं।

अब आखिरकार 10 महीनों के लम्बे वक्त के इंतजार के बाद रूबी को बेल मिल गई है। स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, रुबी जेल से बाहर आ चुकी हैं. बस कुछ लीगल औपचारिकताओं को पूरा करना बाकी है. अमित टंडन और उनकी बेटी फिलहाल दुबई में ही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दुबई हेल्थ अथॉरिटी ने कथिक तौर पर बताया है कि रुबी ने सरकारी अधिकारियों को धमकी दी थी। इसी आरोप के चलते उन्हें दुबई की अल राफा जेल में बंद किया गया था। वाइफ की मदद करने अमित दो बार दुबई जा चुके हैं, लेकिन पहले अमित उनकी बेल नहीं दिलवा पाए थे।