
इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं अनुष्का शर्मा, खबर पढ़कर फैन्स को लग सकता है तगड़ा झटका
नई दिल्ली। बॉलीवुड का यह चेहरा आजकल सोशल मीडिया पर हर जगह छाया हुआ है और वह है अनुष्का शर्मा। उनकी आने वाली फिल्म 'सुई धागा' के एक मीम के लिए उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। हर जगह अभी वही छाई हुई हैं। हालांकि खुद अनुष्का को इन सभी चीजों की कोई परवाह नहीं है बल्कि वह तो अपनी आगामी फिल्म के लिए जोर-शोर से प्रमोशन में जुटी हुई हैं।
आपको जानकर दुख हो सकता है और उनके फैन्स के लिए भी यह किसी झटके से कम नहीं है कि जिस एक्ट्रेस के मीम पर वे आजकल खूब मजे ले रहे हैं वर्तमान समय में वह एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। जी हां, आपके लिए इस बात का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो सकता है कि उनकी चहेती एक्ट्रेस को आजकल किस हद तक दर्द से गुजरना पड़ रहा है।
दरअसल, अनुष्का शर्मा बलजिंग 'डिस्क' की शिकार हैं। खबरों के मुताबिक, इंटेंसिव फिजियोथैरेपी की वजह से उन्हें यह समस्या हुई है।
जानकारी के लिए बता दें कि, बलजिंग 'डिस्क' को हर्नियेटेड 'डिस्क' के नाम से भी जाना जाता है। इस बीमारी में नर्वस सिस्टम बुरी तरह इफ्केट होता है। बलजिंग 'डिस्क' में शरीर में असहनीय दर्द होता है।
बलजिंग 'डिस्क' इंसान को किसी जगह ज्यादा देर तक बैठने पर दर्द और भी बढ़ जाता है। इन सबके बावजूद अनुष्का 28 सितंबर को रिलीज होने जा रही अपनी फिल्म को लेकर काफी सीरियस हैं। वह फिल्म के प्रोमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।
डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें अभी रेस्ट करने की जरुरत है। उन्हें अभी कम से कम 3-4 हफ्ते आराम करना चाहिए। हालांकि अनुष्का अपने काम को लेकर व्यस्त हैं जिसके चलते पर्याप्त आराम के लिए वक्त निकाल पाना उनके लिए संभव नहीं हैं। वह अपना ट्रीटमेंट करा रही हैं। बहरहाल उनके फैन्स यही चाहते हैं कि उनकी पसंदीदा अभिनेत्री जल्द से जल्द ठीक हो जाए।
Published on:
08 Sept 2018 03:27 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
