जानकारी के लिए बता दें, वे फिलहाल लंदन में हैं। पिछले महीने इरफान ने ट्विटर पर एक भावुक संदेश लिखा कि बीमारी के कारण कैसे उनका जीवन बदल गया है और इसके कारण वे कैसा महसूस करने लगे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विशाल भारद्वाज ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 'इरफान की सेहत में सुधार हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ठीक होकर भारत वापस आएंगे।' विशाल ने बताया कि वे आपस में मैसेज के जरिए बातचीत करते रहते हैं। उनका कहना है कि हम सभी की दुआ उनके साथ है वे जल्दी ही ठीक होकर हमारे बीच होंगे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड एक्टर इरफान खान अभिनीत फिल्म 'कारवां' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें दलकीर सलमान और मिथिला पालकर जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसकी कहानी तीन अनजान लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी अनजाने में एक-दूसरे से मुलाकात होती है और तीनों ही जीवन के विभिन्न पहलू से वाकिफ होते हैं।