
जेफ बेजोस ने लिया था मैकेंजी का जॉब इंटरव्यू, पहली ही मुलाकात में दे बैठे थे दिल
नई दिल्ली: तारीख 9 जनवरी 2019, सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर ट्विटर पर एक ऐसा ट्वीट आया, जिसने दुनियाभर में खलबली मचा दी। पहली नजर में तो इस ट्वीट पर लोगों को भरोसा नहीं हुआ, लेकिन जब खबरें सामने आई तो दुनिया में ये ट्वीट करने वाले शख्स की ही चर्चा होने लगी। ये ट्वीट करने वाला शख्स कोई और नहीं, बल्कि अमेजॉन के संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस थे।
पहली मुलाकात में एक—दूसरे को दिल दे बैठे थे जेफ—मैकेंजी
जेफ बेजोस अपनी पत्नी मैकेंजी बेजोस से तलाक ले रहे हैं। बेजोस ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी थी। जहां एक ओर दुनिया में बेजोस की संपत्ति बंटवारे को लेकर चर्चा है, वहीं दूसरी ओर हम आपको जेफ और मैकेंजी की पहली मुलाकात के बारे में बता रहे हैं, जब दोनों के नैन मिले और ये दोनों एक—दूसरे को दिल दे बैठे।
जेफ ने लिया था मैकेंजी का जॉब इंटरव्यू, ऐसे मिले थे दोनों के दिल
साल 1992 में मैकेंजी जॉब इंटरव्यू के लिए गई थीं। इसी दौरान जेफ बेजोस से उनकी पहली मुलाकात हुई थी। वो हेज फंड कंपनी डी ई शॉ में इंटरव्यू के लिए गई थीं। जेफ ने ही उनका इंटरव्यू लिया था। साल 1993 में जेफ और मैकेंजी की शादी हुई थी। उस वक्त दोनों हेज फंड कंपनी डी ई शॉ में काम करते थे। शादी के अगले साल यानी 1994 में जेफ बेजोस ने अमेजन की शुरुआत की। बता दें, मैकेंजी बेजोस उपन्यासकार हैं। उन्होंने दि टेस्टिंग ऑफ लूथर अलब्राइट एवं ट्रैप्स सहित कई किताबें लिखी हैं।
Updated on:
11 Jan 2019, 2:16 PM IST
Published on:
11 Jan 2019, 2:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.