19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amer Fort: जानते हैं आमेर किले से जुड़े हुए कुछ खास रोचक तथ्यों के बारे में

Amer Fort: आमेर का किला जिसे आमतौर पर आंबेर का किला भी बोला जाता है। ये जयपुर के सबसे मशहूर किलों में से एक है। जहां देश-विदेश से लोग इसे देखने आते हैं। तो आइए जानते हैं इस किले के बारे में कुछ रोचक तथ्य।

2 min read
Google source verification
amer fort

Amer Fort

नई दिल्ली। Amer Fort: आमेर किले की स्थापना 967 ई॰ में राजस्थान के चंद्र वंस साम्राज्य के राजा एलान सिंह द्वारा की गई थी। इस किले को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते रहते हैं। ये किला बेहद सुंदर और प्रसिद्ध है। किले में अनेकों दर्शनीय पथदीप, दरवाजे और तालाब भी बने हुए हैं। आमेर की दीवारों की खास बात ये है कि लाल पत्थर और बहुत ही सुन्दर मार्बल से बनी हुई है। और किले में शीश महल, ओट जय मंदिर और सुख निवास जैसे बहुत सारी चीजें बनी हुई हैं। सुख निवास की खासियत ये है कि यहां हमेसा आप खुद को प्रकृति से जुड़ा हुआ महसूस कर सकते हैं। सुख निवास में हमेसा ताजा और खुली हवा आपको महसूस होती रहेगी।

आपको बताते चलें कि 2013 में कोलंबिया में 37 वी विश्व हैरिटेज मीटिंग में आमेर किले के साथ,राजस्थान के पांच और किलों को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया गया है।

अब जानते हैं किले के बारे में कुछ रोचक तथ्य

आमेर किले की आंतरिक सुंदरता में महल में बना शीश महल सबसे बड़ा आकर्षक है।

राजा मान सिंह प्रथम के द्वारा इस किले का निर्माण 1558 में शुरू किया गया था।

आमेर किले के नामकरण की बात की जाए तो इसका नाम अम्बा माता से हुआ था, जिनको मीणाओं की देवी भी कहा जाता है।

इस किले का निर्माण सफेद व लाल संगमरमर के पत्थरों को मिलाकर किया गया है। जो दिखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लगते हैं।

राजपूतों के सभी महलों और किलों में आमेर का किले को सबसे सुंदर और रोमांचक माना गया है।

आमेर का क़स्बा भी इस महल का एक अभिन्न अंग है और इसका भी प्रवेशद्वार है।

आमेर किले की परछाई इसके झरने में भी पड़ती है, जो कि बहुत सुंदर नजर आता है।

आमेर के किले में एक शीश महल भी है ये महल अपने सुंदर नक्काशी के लिए जाना जाता है।

महल में एक सुंदर फूल भी बना हुआ है, ये आकर्षित फूल मार्बल का बना है जिसे कहा जाता है कि सात अद्भुद आकारों में बनाया गया है। जिसे देखने वाले देखते ही रह जाते हैं।

क्या आपको पता है कि इस महल को बनाने में लगभग 40 खम्बे का उपयोग किया गया है। एक दिया जलाने पर भी पूरा महल जगमगा जाता है।

आमेर किले और जयगढ़ किले के बीच लगभग दो किलोमीटर का गुप्त मार्ग भी बना हुआ है।

आमेर किले के अंदर ही एक बहुत सुंदर सा डोली महल भी बना हुआ है, जिसके आकर की बात करें तो ये दिखने में डोली के जैसे प्रतीत होता है।

इस सुंदर किले में बहुत सारी फिल्मों की सूटिंग भी की गई है जैसे कि जोधा अकबर, शुद्ध देसी रोमांस, भूल भुलैया आदि।