7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हॉट ऑन वेब

अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की लव स्टोरी, पहली नजर में हुआ था प्यार

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा कमला हैरिस के कठिन सफर में पति डगलस एम्हॉफ ने दिया साथ एम्हॉफ पहली नजर में कमला हैरिस के दे बैठे थे दिल दोनों ने साल 2014 में की शादी एम्हॉफ ने हैरिस के लिए छोड़ी नौकरी

Google source verification

image

Pratibha Tripathi

Feb 09, 2021

नई दिल्ली। यह तो सभी ने सुना होगा कि किसी भी पुरुष की कामयाबी के पीछे महिला का हाथ होता है। लेकिन इस पुरानी धारणा को तोड़कर अपनी पत्नि को देश के दूसरे सर्वोच्च पद पर पहुचाने वाले कमला हैरिस के पति डो एमहॉफ ने ऐसी मिसाल कायम की है जो हमेशा याद किया जाएगा। 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है, ऐसे में हम आपको अमेरिका की पहली महिला अश्वेत उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की लव स्टोरी के बारे बताने जा रहे हैं जिसे आप भी सुनना पसंद करेंगे।

अगर दुनिया के सबसे प्राचीन लोकतंत्र की बात करें तो वह है अमेरिका और यहां की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हर मामले में किस्मत की धनी हैं। आज भले वे दुनिया के सबसे ताकतवर देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनी हैं पर कमला की इस सफलता के पीछे उनके पति का बड़ा महत्वपूर्ण रोल रहा है। कमला हैरिस (Kamala Harris’s Husband, Douglas Emhoff) के पति डो एमहॉफ के बारे में बतादें वे पेशे से वकील हैं, और अब वे अमेरिका के सेकेंड जेंटलमैन बन चुके हैं।