अमिताभ बच्चन के बयान ने खड़ा किया तूफान, जाने क्या बोले बिग बी
28वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर बिग बी ने नागरिक स्वतंत्रता जैसे मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि स्टेज पर बैठे साथी इस बात से सहमत होंगे कि अब भी नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल उठाए जा रहे हैं'। उनके इस बयान को लेकर सियासत गर्मा गई है। एक तरफ बीजेपी अमिताभ बच्चन पर सवाल उठाती नजर आ रही है। तो दूसरी तरफ टीएमसी भाजपा के शासन में देश के महौल को लेकर सवाल करती नजर आई।