
नई दिल्ली। हैदराबाद रेप केस के मसले से अभी देश उबरा भी नहीं था कि जबलपुर में हुई युवती के साथ दरिंदगी ने दोबारा सबको झकझोर कर रख दिया है। लड़के के एक तरफा प्यार की कीमत लड़की को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। मामला इतना भयावह है कि देखने वालों की रूह कांप उठी है। बताया जाता है कि सिरफिरे युवक ने महिला पर 70 बार चाकू से वार किए, जिससे युवती की आंतें तक बाहर आ गई।
मामला जबलपुर के कुदवारी गांव का है। यहां रहने वाले 24 साल के एक सनकी युवक जिसका नाम शिवकुमार चौधरी है उसने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि सोमवार दोपहर को वह नाबलिग लड़की के घर पहुंचा। उस समय लड़की घर में अकेली थी। शिवकुमार ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और उस पर चाकू से 60 से 70 वार किए। इतना ही नहीं उसने युवती की आंखे भी फोड़ दीं। एक के बाद एक इतने वार के चलते पेट की आंतड़ियां तक बाहर निकल आईं। मालूम हो कि आरोपी 10 दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। वह लड़की से एकतरफा प्यार करता था और तीन महीने पहले उसने लड़की के साथ अश्लील हरकत की थी। उसे पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
Published on:
03 Dec 2019 05:16 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
