13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महेंद्र सिंह धोनी को बुलाया स्टेज पर तो दूर भाग गए लेकिन फिर साक्षी के साथ नजर आए रोमांटिक अंदाज में, वीडियो वायरल

साक्षी ने इवेंट की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो लोगों को आ रहा है खूब पसंद

2 min read
Google source verification
armaan malik dedicates song to ms dhoni wife sakshi video goes viral

armaan malik dedicates song to ms dhoni wife sakshi video goes viral

नई दिल्ली:महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) भारतीय क्रिकेट का एक ऐसा नाम, जिसकी पूरी दुनिया दीवानी है। भले ही वो अभी मैदान पर खेलते हुए नजर नहीं आ रहे, लेकिन उनके फैंस चाहते हैं कि वो जल्द मैदान पर वापसी करें। हालांकि, वो वापसी करेंगे या नहीं ये तो माही ही जानते हैं। इन सबके बीच धोनी का एक वीडियो काफी वायरल ( Viral ) हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। ये वीडियो एक ईवेंट के दौरान का है, जहां माही के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी मौजूद थी।

चमत्कार! ये मुर्गा सिर काटने के बाद भी रहा था 18 महीने तक जिंदा, देखने वालों का लगता था

दरअसल, मैदान से दूर धोनी ( MS Dhoni ) इन दिनों फैमिली के साथ बिजी हैं। इसी बीच वो अपनी पत्नी साक्षी के साथ एक ईवेंट में नजर आए। मिली जानकारी के मुताबिक, ये इवेंट दिल्ली में हुआ था। यहां सिंगर अरमान मलिक ( Armaan Malik ) ने दोनों के लिए एक गाना डेडिकेट किया। अरमान ने खूबसूरत कपल के लिए एमएस धोनी फिल्म का गाना ' कौन तुझे यूं प्यार करेगा' गाना गाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान माही को स्टेज पर बुलाते हैं, लेकिन वो दूर भागने लगते हैं। वहीं फिर अरमान वादा करते हैं कि वो उनसे डांस नहीं करवाएंगे, जिसके बाद माही स्टेज पर चले जाते हैं। यही नहीं वो साक्षी को भी स्टेज पर बुलाते हैं। फिर माही साक्षी और अरमान के कंधों पर हाथ डाले हुए नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

'महेंद्र सिंह धोनी' अब नहीं खेलेंगे दोबारा टीम इंडिया के लिए! सामने आया ये चौंकाने वाला वीडियो

स्टेज पर माही काफी एंजॉय करते हैं और फिर अरमान को गले लगाकर उनका धन्यवाद करके स्टेज से नीचे उतर जाते हैं। वहीं इसी इवेंट की एक फोटो साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस फोटो में धोनी और साक्षी नजर आ रहे हैं। वहीं फोटो में धोनी पाउट देते हुए नजर आ रहे हैं। ये फोटो भी सोशल मीडिया ( Social Media ) पर काफी देखी जा रही है। साथ ही इस फोटो को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं लोग चाहते हैं कि माही अब जल्द से जल्द भारतीय जर्सी में खेलते हुए नजर आए। हालांकि, माही की तरफ से अब तक कोई स्पषट जवाब नहीं आया है।