
,,
नई दिल्ली। आजकल के हाईटेक जमाने में तकनीक का जमकर इस्तेमाल होता है। तभी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में अब उपकरणों ने धीरे-धीरे जगह ले ली है। मुंबई के ठाणे के एक रेस्त्रां में भी खाना परोसने के लिए वेटर की जगह एक रोबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसका नाम बेबी डॉल है।
वैसे तो आपने बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का बेबी डॉल मैं सोने दी गाना तो सुना होगा। जिस तरह सनी के ठुमकों के लोग दीवाने है। वैसे ही ठाणे के एक होटल में मौजूद बेबी डॉल के भी खूब प्रशंसक हैं। बस फर्क इतना है कि ये बेबी डॉल एक रोबोट है। इसे जापान से लाया गया है। जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए है।
इस रोबोट को वाई-फाई और मैग्नेटिक स्ट्रीप के जरिए चलाया जाता है। रोबोट को टैब के जरिए कमांड़ दी जाती है। इसके साथ ही हर टेबल-कुर्सी में एक चिप लगाई गई है, जिससे रोबोट तय किए गए स्थान पर पहुंचा दिया जाता है। बेबी डॉल को स्कार्फ लगाकर प्रोफेशनल लुक दिया गया है। रोबोट खाना परोसने के साथ थैंक्यू और एक्सक्यूज मी भी बोलती है। होटल में खाना खाने आए लोगों को बेबी डॉल को देख बहुत अच्छा लगता है।
Published on:
30 Sept 2019 03:04 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
