5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दाई के भरोसे बच्ची को छोड़ बाहर गई थीं मां, रोने लगी तो परेशान होकर उसने कर दिया ये दिल दहला देने वाला काम

बाद में बच्चे को तैयार करते समय उन्होंने देखा कि उसके पैर के तलवे पर बड़े-बड़े फफोले पड़ गए हैं।

2 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

Dec 15, 2018

फफोले

दाई के भरोसे बच्ची को छोड़ बाहर गई थीं मां, रोने लगी तो परेशान होकर उसने कर दिया ये दिल दहला देने वाला काम

नई दिल्ली। आज के जमाने में महिलाएं घर के साथ-साथ बाहर का भी काम बखूबी संभालती हैं। ऐसे में बच्चे की सही परवरिश और देखभाल के लिए बेबी सिटर या दाई की व्यवस्था करती हैं। वर्किंग वुमन्स के लिए बेबी सिटर बच्चों की देखरेख का एक अच्छा विकल्प है।

माता-पिता की अनुपस्थिति में दाई मां बच्चों को नहलाती, खिलाती और सुलाती हैं और उसका अच्छे से ख्याल रखती हैं। हालांकि जमाना अब ऐसा आ गया है जिसके चलते किसी पर भी आंख मूंद पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। इसलिए आज के पेरेन्ट्स किसी दूसरे के भरोसे अपने बच्चे को छोड़ने से पहले घर में सीसीटीवी लगवाते हैं या बार-बार घर पर फोन कर बच्चे की खबर लेते रहते हैं।

अब आप इस घटना को ही देख लीजिए जहां बच्चे के रोने से परेशान होकर एक बेबी सिटर ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। यह वाक्या अमरीका का है, जहां एक दाई ने बच्चे के बहुत रोने पर उसे जलते फ्राई पैन के ऊपर खड़ा कर दिया, जिससे बच्चे के पैर पर फफोल पड़ गए।

जी हां, अमरीका के मैरीलैंड से एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 26 साल की दाई इस्मेल्ड रामोस के भरोसे 6 माह के बच्चे को रखकर घर से बाहर गई थी उसकी मां। बाद में बच्चे को तैयार करते समय उन्होंने देखा कि उसके पैर के तलवे पर बड़े-बड़े फफोले पड़ गए हैं। ऐसे में मां उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची।

डॉक्टर ने परीक्षण करने के बाद कहा कि, जलने के कारण तलवे पर इस तरह के फफोले पड़ गए हैं। इससे मां को शक हुआ तो उन्होंने इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद उस बेबी सिटर को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

पहले तो दाई ने पुलिस को भटकाने की बहुत कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो डर के मारे उसने सबकुछ सच उगल दिया। अपना जुर्म कबूलते हुए उसने बताया कि, वह किचन में खाना बना रही थी तभी बच्ची जोर-जोर से रोने लगी।

उसने उसे चुप कराने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसका रोना बंद नहीं हुआ। इससे उसे गुस्सा आ गया और उसने बच्चे को गरम फ्राई पैन पर खड़ा कर दिया। इतना सुनने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।