नई दिल्ली। उत्तराखंड के चंपावत में आस्था के नाम पर हर साल खूनी खेल खेला जाता है। जिले के देवीधुरा मंदिर में हर रक्षाबंधन को धार्मिक पत्थरबाजी होती है। इसे बगवल त्य़ोहार ( Bagwal Festiva ) के रूप में जाना जाता है। इस दौरान लोग एक-दूसरे पर पत्थर से वार करते हैं। इस रक्षाबंधन भी यही हुआ। गुरूवार को हुए धार्मिक पत्थरबाजी में लगभग 100 लोग घायल हुए हैं। ऐसी मान्यता है कि खून बहाकर देवता को प्रसन्न किया जाता है।