
बांग्लादेश की पीएम को वापस लेने गया था विमान, लेकिन पायलट से हो गई ये बड़ी गलती...
नई दिल्ली: आपने कई बार रेल या बस से सफर किया होगा, लेकिन जब बात हवाई जहाज की आती है तो यहां सफर करने के लिए पासपोर्ट की जरूरत होती है। अगर कोई व्यक्ति एक देश से दूसरे देश में जा रहा है तो उनको पासपोर्ट जरूर चाहिए, लेकिन अगर सोचिए कि आपके पास पासपोर्ट न हो तो फिर? ऐसे में आपको उस देश में जाने से रोक दिया जाएगा। ऐसा ही कुछ बांग्लादेश एयरलाइंस ( Bangladesh Airlines ) के कैप्टन फजल महमूद के साथ भी हुआ। चलिए पूरा मामला जानते हैं।
क्यों रोका गया पायलट को
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ( Sheikh Hasina ) तीन देशों की यात्रा करने के बाद फिनलैंड पहुंची थी। जहां उन्हें वापस बांग्लादेश ले जाने के लिए एक स्पेशल विमान फिनलैंड पहुंचा। लेकिन कतर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान को रोक दिया गया। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि बांग्लादेश के कैप्टन फजल महमूद अपना पासपोर्ट लाना भूल गए और बिना पासपोर्ट के ही वो पीएम शेख हसीना को लेने के लिए पहुंच गए थे। फजल बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान लेकर कतर पहुंचे थे। पीएम पहले फिनलैंड से जापान और फिर सऊदी अरब गई थी, जिसके बाद उन्हें अपने देश वापस आना था।
फिर क्या किया
बांग्लादेश ( Bangladesh ) के नागरिक उड्डयन सचिव मोहिबुल हक ने बताया कि इस बात की जानकारी मिलते ही फजल के पासपोर्ट को दूसरे विमान से कतर भेज दिया गया। साथ ही पीएम हसीना को फिनलैंड से वापस देश लाने के लिए दूसरे पायलट को भेजा गया। गृहमंत्री असदुज्जमां खां ने कहा है कि पहले इस मामले की जांच होगी और फिर पायलट के खिलाफ कार्रवाई होगी। ये घटना हर किसी को हैरान कर रही है कि आखिर पायलट से इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई।
Published on:
09 Jun 2019 01:44 pm

बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
