
Bear scares off man
आज के इस दौर में लोग सोशल मीडिया को काफी पसंद भी करते हैं और इसका काफी इस्तेमाल भी करते हैं। सोशल मीडिया पर कई तरह की चीज़ें देखने को मिलती हैं। इनमें अलग-अलग तरह के वीडियो भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कई वीडियो तो ऐसे होते हैं जिनमें लोग ऐसी स्थिति में फंस जाते हैं जिसमें उनके होश उड जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक शख्स के साथ जो आराम कर रहा होता है पर फिर कुछ ऐसा होता है कि वह डर जाता है।
आराम से किताब पड़ रहा होता है शख्स
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स को दिखाया गया है, जो अपने घर के फ्रंट यार्ड में बने पोर्च के नीचे लॉन्ग चेयर पर आराम कर रहा है और साथ ही किताब पढ़ रहा है।
भालू ने उड़ाए होश
शख्स आराम से किताब पढ़ रहा होता है। तभी अचानक से उसके पोर्च के नीचे एक भालू आ जाता है। पहले तो शख्स की उस भालू पर नज़र नहीं पड़ती पर जैसे ही भालू थोड़ा आगे आता है, तो शख्स उसे देखकर डर जाता है। हालांकि भालू उस शख्स को कुछ नहीं करता और कुछ सेकंड्स उसे देखने के बाद वहाँ से भाग जाता है। पर उन कुछ सेकंड्स के लिए शख्स बुरी तरह से डर जाता है।
इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।
Updated on:
29 Oct 2024 11:22 am
Published on:
09 Feb 2024 03:51 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
