30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शख्स का घर तोड़ने आया बुलडोज़र हुआ पटाखों से ढेर, देखें वायरल वीडियो

Man Saves His House From Bulldozer: शख्स का घर तोड़ने आए बुलडोज़र के साथ उसने कुछ ऐसा किया कि बुलडोज़र ढेर हो गया। कैसे? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 29 Oct 2024, 1:44 PM IST

fireworks_knockout_bulldozer.jpg

Man knocks out bulldozer with fireworks

भारत में आजकल कई शहरों में बुलडोज़र एक्शन देखने को मिलता है। इसमें बुलडोज़र के ज़रिए घरों और इमारतों को गिरा दिया जाता है। पर ऐसा सिर्फ भारत में ही नहीं, दूसरे देशों में भी होता है। सोशल मीडिया के इस दौर में हमें कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें बुलडोज़र एक्शन के वीडियो भी शामिल हैं। पर एक शख्स ने बुलडोज़र से अपना घर बचाने के लिए कुछ ऐसा किया जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गए और उसका तरीका सफल भी हो गया।


घर तोड़ने आया बुलडोज़र

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। हालांकि यह वीडियो नया नहीं है पर इसे फिर से एक बार शेयर किया गया है। इसे चीन का वीडियो बताया जा रहा है। इसमें एक शख्स का घर तोड़ने के लिए एक बुलडोज़र को भेजा जाता है।

शख्स ने पटाखों से किया बुलडोज़र को ढेर

बुलडोज़र जब शख्स का घर तोड़ने के लिए आगे बढ़ रहा होता है तो शख्स उस पर पटाखें दागना शुरू कर देता है। कुछ दूर खड़े लोग भी यह सब देख रहे होते हैं। शख्स लगातार बुलडोज़र पर पटाखें दागता रहता है। इससे बुलडोज़र को पीछे होना पड़ता है। लगातार पटाखों के हमले से बुलडोज़र संभल नहीं पाता और गिर जाता है। ऐसा करते हुए शख्स बुलडोज़र से अपना घर बचा लेता है।

इस वायरल वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।


यह भी पढ़ें- BMW को लापरवाही से चलाना पड़ा भारी और हुआ एक्सीडेंट, देखें वीडियो