बुराड़ी के संत नगर में हुए इस खतरनाक तांडव के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के लिए 11 मौतों की गुत्थी सुलझाना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। बता दें कि संत नगर के एक घर में लोहे की ग्रिल से 10 लोगों की लाशें फांसी पर लटकी हुई मिली थीं, जबकि एक लाश फर्श पर पड़ी थी। मृतकों में भाटिया परिवार की नारायण देवी (77), उनके दो बेटे भावनेश (50), ललित (45), दो बहुएं सवीता (48), टीना (45), बेटी प्रतिभा (57) के साथ नारायण देवी के पोते-पोतियों में प्रियंका (33), नीतू (25), मोनू (23), ध्रुव (15) और शिवम (15) शामिल हैं।