नई दिल्ली। बिहार ( Bihar ) से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां के एक शख्स ने नैनो कार ( Nano Car ) को हेलीकॉप्टर बना दिया है। इस शख्य ने ऐसा क्यों किया यह जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, बिहार का रहने वाला यह शख्स बचपन से पायटल बनना चाहता था। लेकिन मजबूरियों के कारण वो अपना सपना पूरा नहीं कर सका। फिर क्या था, उसने अपनी कार को ही हेलीकॉप्टर बना दिया।