16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक बल्व से गुजारा करने वाली महिला के घर आया 13,731रूपए का बिजली का बिल,देखकर उड़ गए होश

एक गरीब महिला के घर में केवल एक बल्ब जलता था और उस महिला के घर में बिजली का बिल (electricity bill) हजारों रुपए का आया।

2 min read
Google source verification

image

Pratibha Tripathi

Dec 30, 2020

Madhya Pradesh electricity bill

Madhya Pradesh electricity bill

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बिजली विभाग का ऐसा कारनामा सामने आया जिसके लिए ऊर्जा मंत्री को खुद संज्ञान लेना पड़ गया। दरअसल ग्वालियर में झुग्गी में जीवन यापन करने वाली एक महिला को बिजली के बिल ने ऐसा झटका दिया कि उस महिला की सांस हलक में अटक कर रह गई। झुग्गगियों में रहने वाली महिला अपने घर में महज एक बल्व जला कर गुजारा कर रही थी, लेकिन जब बिजली का बिल आया तो उसके होश उड़ गए। एक बल्ब का बिल आया 13,731 रुपये।

लंबा-चौड़ा बिल देख कर गरीब महिला अपनी शिकायत लेकर सीधे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह के आवास पर पहुंची। पीड़िता की फरियाद सुनकर उर्जा मंत्री का भी माथा ठनका, वे सीधे फरियादी के घर जा पहुंचे। मंत्री ने वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों को तलब कर उनकी गलती के लिए उन्हें कड़े शब्दों में फटकार लगाई। मंत्री की फटकार से बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आनन-फानन में बिल को दुरुस्त कर मात्र 212 रुपये में बदला, तब जा कर महिला ने राहत की सांस ली।

यह वाकया है बीते मंगलवार का जब गरीब महिला निर्मला बाई उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के ग्वालियर स्थित शासकीय आवास पर फरियाद लेकर पहुंची। महिला भीमनगर झुग्गी के मकान नं. 92 में रहती है। 2 माह पूर्व महिला ने घर में नया मीटर लगवाया, लेकिन बिजली का जो बिल आया वो 440 बोल्ट से भी ज्यादा झटका देने वाला निकला। दरअसल बिल आया 13,731 रुपये का। महिला ने बताया उसके घर पर ना तो कूलर है, ना ही टीवी और ना ही फ्रिज महज एक बल्ब जला कर गुजारा कर रही थी, ऐसे में इतना बिल समझ से परे था।

गरीब महिला की फरियाद पर उर्जा मंत्री बिजली विभाग के आला अधिकारियों को साथ लेकर खुद पीड़िता की झुग्गी पर गए। वहां मुआयना करने पर महिला की बात सच निकली। ऊर्जा मंत्री ने वहीं अधिकारियों को फटकार लगाई तो बिल सुधार कर 212 रुपये किया गया।

बिजली विभाग की लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए ऊर्जा मंत्री ने सख्त कार्रवाई की बात कही, उन्होंने कहा कि “यहां भारतीय जनता पार्टी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार है, जो गरीब, असहाय वंचितों के लिए हर वख्त तत्पर है।“