7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Birth Anniversary : इंदिरा के जन्म से नाखुश था गांथी परिवार, फिर ये शख्स बना सहारा

Indira Gandhi Birthday : इंदिरा गांधी का जन्म सन् 1917 में इलाहाबाद के स्वराज भवन में हुआ था इंदिरा गांधी की खूबसूरती देख उनके पिता जवाहर लाल नेहरू ने उनका नाम प्रियदर्शनी रखा था

2 min read
Google source verification
indira gandhi with family

नई दिल्ली। राजनीति के क्षेत्र में इंदिरा गांधी ( Indira Gandhi ) एक जाना पहचान नाम रही हैं। उन्होंने अपनी धाकड़ पर्सनालटी और सही फैसलों के चलते अलग ही मुकाम हासिल किया है। आज उनके 102वें जन्मदिन ( Birthday special story ) के मौके पर हम उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। इन्हीं में से एक है उनके बचपन के किस्से। आज भले ही इंदिरा का खास वजूद है। मगर उनके जन्म के समय परिवार के कुछ लोग नाखुश थे।

अब रेडियो पर चला रानू मंडल का जादू, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा नया वीडियो

इस बात का खुलासा काफी पहले इंदिरा गांधी ने खुद एक इंटरव्यू में किया था। उनके मुताबिक जब 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद के स्वराज भवन में उनका जन्म हुआ तो सबसे ज्यादा खुश उनके पिता जवाहर लाल नेहरू हुए। मगर परिवार में बेटी के जन्म पर उनके परिवार के कई लोग निराश हुए थे। वे बेटी की जगह बेटे का जन्म चाहते थे।

अपने बचपन से जुड़े किस्से के बारे में बताते हुए इंदिरा ने कहा था कि नेतृत्व करने की क्षमता उनके बचपन से ही विकसित हुई थी। जब वह 12 साल की थीं तब उन्होंने बच्चों की एक वानर सेना बनाई और उसका नेतृत्व किया था। वानर सेना बनाने का विचार उनके मन में रामायण से आया था। चूंकि इंदिरा बचपन से ही देखने में बहुत सुंदर थीं और किसी को भी पलभर में मोह सकती थीं इसलिए उनके पिता जवाहर लाल नेहरू ने उनका नाम प्रियदर्शिनी रखा था। इंदिरा के जीवन में जवाहर लाल नेहरू ही एक ऐसे शख्स थे जिन्होंने आखिर तक इंदिरा का साथ दिया था।