5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महंगी बीमारियों का इलाज करता है यह गंदा सा दिखने वाला चावल, खूबी जानकर आज ही ऐड करेंगे अपने राशन की लिस्ट में

ब्लैक राइस वैसे तो सामान्य चावलों जैसा नहीं है क्योंकि यह आसानी से उपलब्ध नहीं होता है और इसके साथ ही देखने में यह सामान्य चावल से कहीं अलग है।

2 min read
Google source verification
black rice

महंगी बीमारियों का इलाज करता है यह गंदा सा दिखने वाला चावल, खूबी जानकर आज ही ऐड करेंगे अपने राशन की लिस्ट में

नई दिल्ली। हमारे रोज के खान-पान में चावल और रोटी का बहुत महत्व है। इन दोनों को ही स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। हालांकि कई बार सफेद चावल को शरीर के लिए अच्छा नहीं माना जाता है लेकिन बात अगर ब्लैक राइस की करें तो शरीर के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। ब्लैक राइस वैसे तो सामान्य चावलों जैसा नहीं है क्योंकि यह आसानी से उपलब्ध नहीं होता है और इसके साथ ही देखने में यह सामान्य चावल से कही अलग है।

काले रंग के चावल दिखने में जितने ही अलग है उतना ही रोचक इनका इतिहास है। प्राचीन काल में चीन के एक बहुत ही छोटे से हिस्से में ब्लैक राइस की खेती की जाती थी। उस दौरान इसका सेवन केवल राजा-महाराजा ही करते थे। हालांकि अब ब्लैक राइस की खेती करने पर ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है लेकिन सफेद और ब्राउन राइस की तुलना में इसकी खेती आज भी बहुत ही कम मात्रा में की जाती है।

भले ही ब्लैक राइस का चलन हमारे बीच उतना नहीं है लेकिन व्हाइट और ब्राउन राइस की तुलना में ब्लैक राइस ज्यादा गुणकारी है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह कई बीमारियों से हमारे शरीर को बचाता है। ब्लैक राइस में एंथोसायनिन नामक एक तत्व पाया जाता है जो दिल का दौरा पड़ने की आशंका को काफी हद तक कम करता है क्योंकि यह धमनियों में प्‍लॉक जमने नहीं देता है।

इसमें फाइबर की अधिकता होती है जिसके चलते यह पाचन तन्त्र को मजबूत बनाता है और वजन को नियंत्रण में रखता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन-बी और आयरन भी पाया जाता है। स्वाद में भी ब्लैक राइस को आप कम न समझें क्योंकि इसका टेस्ट भी काफी अच्छा है। यानि कि ब्लैक राइस आपके स्वास्थ्य के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। सप्ताह में तीन-चार बार अगर सामान्य चावल के साथ ब्लैक राइस को भी अपने दैनिक आहार में शामिल करेंगे तो यह आपके लिए ही अच्छा है।