नई दिल्ली। हम अक्सर लड़कों को दोष देते हैं कि वे लड़कियों को देख अजीबोगरीब इशारे करते हैं। लेकिन अब वो ज़माना लद गया हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला टेनिस खेल रहे खिलाड़ी को देख अजीब इशारे कर रही है। यू एस ओपन मैच के दौरान टेनिस प्लेयर फेलिसियानो लोपेज़ अपनी शर्ट उतारते हुए दिख रहे थे। पीछे ऑडियंस में बैठी एक लड़की ने प्लेयर की शर्टलेस तस्वीर अपने मोबाइल फ़ोन में कैद कर ली। इसी दौरान लड़की का वीडियो किसी और ने बना लिया। वीडियो में उसके चेहरे पर अजीब भाव दिख रहे हैं। ट्विटर पर लड़की का ये वीडियो तेज़ी वायरल हो रहा है। 21 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।