
Bond girl Olga Kurylenko
नई दिल्ली। जेम्स बॉन्ड एक्ट्रेस ओल्गा कुरिलेंको ( Olga Kurylenko ) अब कोरोना वायरस से जंग जीत चुकी है। ओल्गा कुरिलेंको पूरी तरह स्वस्थ्य हो गईं हैं। ओल्गा ने इंस्टाग्राम पर खुद इस बात की जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने 15 मार्च को सोशल मीडिया के जरिए ही अपनी बीमारी की खबर दी थी।
ओल्गा कुरिलेंको ( Olga Kurylenko ) ने बताया कि उन्हें इस बिमारी से उबरने के लिए हॉस्पिटल ( Hospital ) में भी एडमिट ( Admit ) नहीं होना पड़ा। अब यह खबर सुनकर उन लोगों को जरूर राहत मिलेगी जिनके मन में कोरोना का डर बुरी तरह घर कर चुका था।
हालांकि एहतियात के तौर पर ओल्गा आइसोलेशन ( Isolation ) में जरूर रही ताकि कोई अन्य इंसान उनके सम्पर्क में न आ सकें। ओल्गा समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबियत की जानकारी भी दे रहीं थीं। उन्होंने लिखा, मैं पूरी तरह ठीक हो गई हूं।
View this post on InstagramA post shared by Olga Kurylenko (@olgakurylenkoofficial) on
ओल्गा ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक हफ्ते उन्हें बहुत बुरा महसूस हूआ क्योंकि इस दौरान वो तेज बुखार ( Fever ) और सिरदर्द की वजह से ज्यादा समय बिस्तर पर ही री थी। लेकिन दूसरे हफ्ते में उनका बुखार उतर गया था। इसके बावजूद भी उन्हें हल्का कफ रहा और काफी थकान लग रही थी। दूसरे हफ्ते के अंत तक वो पूरी तरह ठीक हो गई।
अब ठीक होने के बाद उनका ज्यादातर समय अपने बेटे के साथ बीत रहा है। एक्ट्रेस ने अपने फैंस का भी इंस्टा पोस्ट के जरिए शुक्रिया अदा किया था। आपको बता दें कि 40 वर्षीय ओल्गा टॉम क्रूज के साथ फिल्म ‘ऑब्लिवियन’, और 2007 में आई फिल्म ‘हिटमैन’ में काम कर चुकी हैं। जबकि उन्होंने हाल ही में ‘द बे ऑफ साइलेंस’ का काम पूरा किया है।
Published on:
25 Mar 2020 10:20 am

बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
