9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़के ने मज़ाक मज़ाक में प्राइवेट पार्ट में डाल ली ऐसी चीज़, पड़ गए लेने के देने

चाइना के वुहान शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक लड़के की जिज्ञासा उसके लिए भारी पड़ गयी और उसने अपने साथ कुछ ऐसा कर लिया जिसने उसे अस्पताल पहुंचा दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vineet Singh

Feb 02, 2019

private part

लड़के ने मज़ाक मज़ाक में प्राइवेट पार्ट में डाल ली ऐसी चीज़, पड़ गए लेने के देने

नई दिल्ली: बच्चे जब छोटे होते हैं तो उनमें नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा होती है, लेकिन कभी-कभार ये जिज्ञासा उनके लिए परेशानी का सबब बन जाती है। आपको बता दें चाइना के वुहान शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक लड़के की जिज्ञासा उसके लिए भारी पड़ गयी और उसने अपने साथ कुछ ऐसा कर लिया जिसने उसे अस्पताल पहुंचा दिया।

बता दें कि 12 साल के लड़के ने मज़ाक मज़ाक में अपने प्राइवेट पार्ट में ऐसी चीज़ डाल ली जिसकी वजह से उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ गया, दरअसल इस लड़के ने अपने प्राइवेट पार्ट में मैग्नेटिक बॉल्स को डाल लिया जिसके बाद लड़के ने अपने लिए ही आफत खड़ी कर ली, ऐसा करने के बाद इस लड़के को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी सर्जरी करनी पड़ी।

बता दें कि अपनी जिज्ञासा के चलते इस लड़के ने अपने प्राइवेट पार्ट के अंदर 39 चुंबकीय गेंदों को डाल लिया था। जब इस लड़के को अस्पताल ले जाया गया तब उसने डॉक्टर्स को बताया कि उसने कुछ विदेशी चीज़ें खा ली हैं लेकिन जब डाक्टरों ने उसका एक्स-रे निकलवाया तो उनके होश उड़ गए। दरअसल एक्स-रे में डॉक्टर्स को इस लड़के के प्राइवेट पार्ट में फंसीं हुई मेटल बॉल्स दिखाई दे रही थीं। इसके बाद डाक्टरों ने इस लड़के का ऑपरेशन करके इन मैग्नेटिक बॉल्स को बाहर निकाल दिया।

आपको बता दें कि इन बॉल्स की वजह से इस लड़के का मूत्र मार्ग बाधित हो गया था लेकिन डॉक्टरों की टीम ने मैग्नेटिक बॉल्स को इस लड़के के शरीर से बाहर निकाल दिया और अभी यह लड़का पूरी तरह से ठीक है और अस्पताल में रिकवरी कर रहा है। लेकिन अब इस लड़के को सबक मिल गया है और अब आगे से वो इस तरह की भूल नहीं करेगा।