
Lord Buddha Thoughts, Buddha Jayanti 2020: कोरोना काल में गौतम बुद्ध की ये पांच बातें बदल देगी आपका जीवन, अपना कर देखें
नई दिल्ली. Buddha Purnima 2020 - Gautam Buddha quotes in Hindi: पूरा विश्व जिन्हें भगवान बुद्ध (Bagwan Gautam Buddha 2020) या महात्मा बुद्ध (Mahtma Gautam buddha) के नाम से जानता है, बचपन में उनका नाम था सिद्धार्थ गौतम। बाद में वो भगवान बुद्ध कहलाए और उन्होंने ही बौद्ध धर्म की तमाम प्रथाओं, परंपराओं और इसके मुताबिक आदर्श जीवन को परिभाषित किया। महात्मा बुद्ध ने अपने अनुयायियों को जीवन जीने के लिए पंचशील सिद्धांतों (Panchsheel) का अनुसरण करने का उपदेश दिया था। बौद्ध उपासकों और अनुयायियों के लिए इन सिद्धांतों का पालन करना आवश्यक माना गया है। आपको बता दें कि पंचशील बौद्ध धर्म में माने गए पांच शील अथवा सदाचार हैं। ये सदाचार मानव को सदा ही संयमी और आचरणपूर्ण जीवन जीने का संदेश देते हैं। यह सिद्धांत हमें बताते हैं कि हम ईमानदारी से तय करें कि हमारे लिए क्या सही है और क्या गलत।
-प्राणीमात्र की हिंसा से विरत रहना.
-चोरी करने या जो दिया नहीं गया है उससे विरत रहना.
-लैंगिक दुराचार या व्यभिचार से विरत रहना.
-असत्य बोलने से विरत रहना.
-मादक पदार्थों से विरत रहना.
पालि में यह पंचशील सिद्धांत इस प्रकार हैं:
-पाणातिपाता वेरमणी-सिक्खापदं समादयामि।।
-अदिन्नादाना वेरमणी- सिक्खापदं समादयामि।।
-कामेसु मिच्छाचारा वेरमणी- सिक्खापदं समादयामि।।
-मुसावादा वेरमणी- सिक्खापदं समादयामि।।
-सुरा-मेरय-मज्ज-पमादठ्ठाना वेरमणी- सिक्खापदं समादयामि।।
Published on:
07 May 2020 09:49 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
