
Budha Purnima 2020 Upay
नई दिल्ली। बुध पूर्णिमा (Budha Purnima 2020) को महात्मा गौतम बुद्ध के जन्म दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसी दिन उन्हें ज्ञान की भी प्राप्ति हुई थी।महात्मा बुध को भगवान विष्णु का 10वां अवतार माना जाता है। इसलिए बुद्ध पूर्णिमा के दिन विष्णु जी के पूजन (Puja) से लाभ होता है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है। चूंकि खगोलविदों के अनुसार आज बुद्ध पूर्णिमा के दिन सुपरमून (Supermoon) भी दिखाई देगा, इसलिए ये कई शुभ संयोग बना रहा है। तो आज के दिन कौन से काम करने से लाभ होगा आइए जानते हैं।
शुभ संयोग से बनेंगे काम
गुरु पूर्णिमा को कई जगह बैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस बार ये पर्व 7 मई यानि आज मनाया जा रहा है। इस बार चंद्रमा शुक्र की राशि तुला में है। वहीं बुध की दृष्टि चंद्रमा पर रहेगी। इसलिए शुभ फलदायक होंगे। सूर्य और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग बनेगा। इससे अच्छे कार्यों में सफलता मिलेगी। चंद्रमा के राहु केतु के अक्ष से बाहर होगा। साथ ही राहु का नक्षत्र स्वाति उपस्थित रहेगा। इसलिए राहु ग्रह से हो रही परेशानियां और कालसर्प योग की दिक्कतें दूर होंगी। चूंकि आज साल का आखिरी सुपरमून भी दिखाई देगा इसलिए आज का दिन और भी ज्यादा खास है।
असरदार उपाय
1.आज के दिन सुबह पीपल के पेड़ पर मिठाई का भोग लगाएं और मीठा जल चढ़ाएं। साथ ही मां लक्ष्मी का ध्यान करें। इससे रुपए—पैसों की दिक्कत दूर होगी।
2.बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंदन में केसर मिलाकर भगवान शंकर को अर्पित करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इससे दांपत्य जीवन बेहतर बनता है।
3.आज के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग की चीजों का भोग लगाना शुभ होता है। इससे किस्मत के बंद दरवाजे खुलते हैं।
4.शिवलिंग पर शहद, कच्चा दूध, बेलपत्र, शमी के पत्ते और फल चढ़ाने से भी अच्छा होता है। इससे मानसिक शांति मिलती है।
5.घर में सकारात्मकता के लिए आम के पत्तों का तोरण लगाएं। इससे मां लक्ष्मी का आगमन होगा।
Published on:
07 May 2020 09:25 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
