
Car-Motorcycle Accident
रोड सेफ्टी दुनियाभर में एक अहम चीज़ है। हर साल दुनियाभर में कई रोड एक्सीडेंट्स होते हैं। इन रोड एक्सीडेंट्स की वजह से कई लोगों की जान जाती हैं और कई लोग घायल भी होते हैं। साथ ही उनके व्हीकल्स को भी नुकसान पहुंचता है। सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही कई रोड एक्सीडेंट्स के वीडियो भी सामने आते हैं। कई वीडियोज़ को देखकर तो लोग चौंक जाते हैं क्योंकि एक्सीडेंट्स काफी खतरनाक होते हैं। इसी तरह के एक एक्सीडेंट का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर आया है जिसमें एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो जाती है।
कार और मोटरसाइकिल की हुई जोर से टक्कर
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक हाईवे के दूसरी तरफ एक शख्स मोटरसाइकिल चला रहा होता है। उसके सामने से दो कारें आ रही होती हैं। एक साइड में होती है और एक उसके बिल्कुल सामने। मोटरसाइकिल और वो कार दोनों ही सीधे आगे बढ़ते हैं और दोनों की जोरदार टक्कर हो जाती है।
मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे, राइडर उड़ा हवा में
इस टक्कर में मोटरसाइकिल के परखच्चे उड जाते हैं। टक्कर इतनी जोर से होती है कि मोटरसाइकिल राइडर तो हवा में उड़ जाता है।
इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर यह वायरल हो रहा है।
Published on:
27 Dec 2023 01:21 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
