नई दिल्ली। कहते हैं जानवर इंसानों से ज्यादा समझदार होते हैं। इसका सबूत इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखने को मिल रहा है। दरअसल एक छोटा बच्चा बालकनी की रेलिंग पकड़कर लटकने की कोशिश कर रहा था। वो बार-बार अपना हाथ उस पर रख रहा था। नीचे खतरा देख बिल्ली कर रही थी बच्चे को मना। इसके बावजूद बच्चा कर रहा था शैतानी। बच्चे पर नजर रखने और उसकी रक्षा के लिए बिल्ली ने पैरेंट्स की तरह उसका ख्याल रखा। वो बार-बार बच्चे का हाथ रेलिंग से हटा रही थी। बिल्ली की ये समझदारी लोगों को खूब भा रही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।