8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक कबूतर पकड़ो और एक हजार रुपए का इनाम पाओ

वडोदरा एयरपोर्ट के लिए मुसीबत बने कबूतर कबूतरों से छुटकारा पाने के लिए निकाली गई अनोखी तरकीब

2 min read
Google source verification
image_710x400xt.jpg

Pigeon

नई दिल्ली। गुजरात के वडोदरा में स्थित एयरपोर्ट प्रशासन के लिए कबूतर बहुत बड़ी मुसीबत बन चुके हैं। जिस वजह से एयरपोर्ट प्रशासन ने एक कबूतर पकड़ने पर एक हजार रुपए का इनाम देने तक का ऐलान कर दिया है। वडोदरा के नए एयरपोर्ट की ऊपरी मंजिल में कबूतरों ने अपना बसेरा बनाया हुआ है।

कबूतर स्वच्छता और सुरक्षा के लिहाज से एयरपोर्ट के लिए भी सिरदर्द बन चुके हैं। वडोदरा में 160 करोड़ की लागत से नया एयरपोर्ट बना है। इस एयरपोर्ट की इमारत में 25 मीटर की ऊंचाई पर 16 कबूतर अपना अड्‌डा जमा चुके हैं।

इन कबूतरों ने एयरपोर्ट प्रशासन की नाक में दम किया हुआ है। इसलिए अथॉरिटी ने नागरिकों से कबूतर पकड़ने की दरख्वास्त की है। एयरपोर्ट के डायरेक्टर चरण सिंह का कहना है कि हम कबूतर को मारने में बिलकुल विश्वास नहीं रखते। इसलिए हमने इसके लिए बेहतर उपाय खोजा।

कबूतरों की वजह से एयरपोर्ट को साफ सुथरा रखने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसी के बाद उन्होंने इनाम वाली योजना के बारे में सोचा ताकि कबूतरों को बगैर नुकसान पहुंचाएं एयरपोर्ट की इमारत से हटा दिया जाएं।

कुछ इसी तरह का वाकया इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता देखने को मिला था। जहां सरकार चूहों से इतना परेशान आ चुकी थी कि एक चूहा पकड़ने पर 20 हजार इंडोनेशियाई रुपियाह देने का फैसला किया गया था। जो कि भारतीय मुद्रा के हिसाब से देखे तो एक चूहा पकड़ने पर 100 रुपये मिलेंगे।