8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्र सरकार 2025 तक तपेदिक खत्म करने की योजना पर कर रही है काम : हर्षवर्द्धन

मिशन इंद्रधनुष ( Mission Indradhanush ) की शुरुआत साल 2014 में की गई थी जिसके तहत देश में 90 फीसदी प्रतिरक्षण कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
harshvardhan

Dr. Harshvardhan

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ( Minister of Health and Family Welfare ) हर्षवर्धन ( Harshvardhan ) ने कहा है कि केंद्र सरकार देश से 2025 तक तपेदिक रोग ( Tuberculosis ) को खत्म करने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार इस उद्देश्य को पाने के लिए मिशन इंद्रधनुष के तहत तेजी से काम कर रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह बात कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सरकार देश से कालाजार और खसरा जैसी कई बीमारियों को भी खत्म करने के लिए काम कर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 2025 तक हम भारत से तपेदिक रोग खत्म करना चाहते हैं।

वीडियो और मीम्स के सहारे इस शख्स ने दिलाई केजरीवाल को दिल्ली की सस्ता

हमारे पास वैश्विक प्रतिरक्षण कार्यक्रम के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं है जिसके तहत देश भर के लोगों को फीसदी कवर किया जाएगा। सरकार ने अपने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पहले से ही 'मिशन इन्द्रधनुष' ( Mission Indradhanush ) योजना चलाई है। मंत्री ने कहा, "हम देश में कई अन्य बीमारियों जैसे कालाजार और खसरे के उन्मूलन के लिए भी काम कर रहे हैं।

मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत 2014 में की गई थी जिसके तहत देश में 90 फीसदी प्रतिरक्षण कवर करने का लक्ष्य है। आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए कि हमारे पास कई महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। जिसके तहत 2022 के अंत तक पूरे भारत में 1.5 लाख स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। अब तक, 30,000 स्थापित किए जा चुके हैं और मार्च के अंत तक हमारे पास लगभग 40,000 केंद्र होंगे।