2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केकड़े ने काटा बेटी को तो बाप ने बदला लेने के लिए उसे निगल लिया जिंदा, फिर हुआ शख्स का ऐसा हाल

बेटी का बदला लेने के लिए एक शख्स ने ऐसा खतरनाक कदम उठाया कि उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। एक आदमी ने जिंदा केकड़ा खा लिया है। ऐसा उसने केकड़े से अपनी बेटी का बदला लेने के लिए किया। जानिए उसके बाद शख्स की हालत क्‍या हुई।

2 min read
Google source verification
Crab

Crab

हर मामा-पिता अपने बच्चों को मुसीबत या तकलीफ में नहीं देखना चाहते। यदि बच्चे पर जरा सी भी तकलीफ आ जाए तो पेरेंट्स परेशान हो जाते है। अगर कोई बच्चे को परेशान करता है तो माता—पिता गुस्से में आकर उसके खिलाफ बड़ा फैसला ले लेते है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल, बेटी का बदला लेने के लिए एक पिता ने जिंदा केकड़े को ही निगल लिया। इसके बाद शख्स की हालत खराब हो गई। यह घटना चीन की बताई जा रही है। चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, पूर्वी चाइना के झेजियांग में रहने वाले 30 वर्षीय लू ने बेटी को काटने वाले केकड़े से बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया।


खबरों के अनुसार, लू की बेटी को एक केकड़े ने काट लिया था। इसके बाद लू गुस्सा हो गया और उसने बदला लेने के लिए उस केकड़े को पकड़ लिया और जीवित ही निगल गया। इस के बाद उस शख्स की हालत खराब हो गई है। वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गया। इस घटना के दो महीने बाद लू गंभीर पीठ दर्द के साथ अस्पताल में भर्ती हुआ। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की और इलाज शुरू किया।


जिंदा केकड़ा खाने के दो महीने बाद बीमार लू को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच में पता चला कि उसका सीना, पेट, लीवर और पाचन तंत्र बुरी तरह से प्रभावित हो गया। हालांकि डॉक्टरों को यह पता नहीं चल पा रहा था कि ऐसा किस वजह से हुआ। शख्स का इलाज करने वाले डॉक्‍टर ने कहा हमने उनसे बार-बार पूछा कि क्या उन्होंने क्‍या कभी कुछ असामान्‍य खाया है या ऐसा कुछ खाया जिससे एलर्जी हो सकती है। पर उन्होंने कुछ नहीं बताया। आखिर में उसकी पत्नी ने डॉक्टरों को केकड़ा खाने की घटना के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें- video: कार पर लगाए 1 लाख पटाखे और लगा दी आग, देखें कैसी हो गई गाड़ी की हालत


डॉक्‍टर भी पेरशान हो गए कि उसके ऐसा क्यों किया। लू ने बताया कि वह अपनी बेटी का बदला लेना चाहता था। इसलिए गुस्से में आकर यह कदम उठाया। इसके बाद डॉक्टरों ने उसके बल्‍ड सैंपल टेस्‍ट के लिए भेजे, और यह पता चला कि लू कच्‍चा केकड़े खाने से कम से कम तीन परजीवियों से संक्रमित हो गए थे। हालांकि काफी इलाज के बाद वह शख्स ठीक हो गया और उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

यह भी पढ़ें- लड़की ने एक साथ बनाई 15 महापुरुषों की तस्वीरें, आनंद महिंद्रा बोले- यह किसी चमत्कार से कम नहीं

Story Loader