3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदतमीज़ी की तो भरना पड़ेगा दोगुना बिल, ‘तमीज़ से रहे तो मिलेगा डिस्काउंट, जानिए रेस्टोरेंट की अनोखी स्कीम!

यूनाइटेड किंगडम में ‘Chaii Stop’ नाम के एक रेस्टोरेंट अपने कस्टमर्स के लिए अनोखी स्कीम पेश की है। इस कैफे में जो लोग अच्छा व्यवहार करता है, उसे डिस्काउंट दिया जाता है। वहीं जो बुरा बर्ताव करने वालों को दोगुना बिल देना पड़ता है।

2 min read
Google source verification
chaii stop

chaii stop

जब भी हम किसी रेस्टोरेंट या कैफे में जाते है स्टाफ के साथ सभी लोगों से शालीनता के साथ व्यवहार करते है। वहां पर अपने खाने पीने का आर्डर देते समय सम्मान और विनम्रता पूर्व बात करते है। रेस्टोरेंट और कैफे के कर्मचारी भी सभी ग्राहकों से यह अपेक्षा रखते है। लेकिन कुछ लोगों की तेज आवाज या चिल्लाकर बोलने की आदत होती है। आज आपको एक ऐसे कैफे के बारे में बता रहे है जहां पर तमीज से पेश आने पर आपको डिस्काउंट दिया जाता है। वहीं बदतमीजी करने वालों को ज्यादा बिल वसूला जाता है। यह पढ़कर भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन यह सच है। आइए जानते है इस अनोखे कैफे के बारें में।


यूनाइटेड किंगडम में ‘Chaii Stop’ नाम के एक रेस्टोरेंट है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यहां पर आने वाले ग्राहकों के लिए अनोखी स्कीम पेश की है। जो भी लोग यहां आते है उनको अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि जो लोग ऐसा कर रहे है उसे कैफे डिस्काउंट देता है। वहीं, बुरा बर्ताव करने वालों को दोगुना बिल वसूलते है।


इस कैफे पर आने वाले ग्राहक अच्छा व्यवहार करते है तो उसको फायदा मिलता है। जो लोग रेस्टोरेंट में तेज़ आवाज़ में बात करते हुए या फिर अटेंड करने वाले स्टाफ से खराब तरीके से बात करते है तो उनको इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। ‘Chaii Stop’ नाम की ब्रिटिश कॉफी शॉप में ऐसे ही बदतमीज़ कस्टर्स को बिल में डबल चार्ज ऐड करके दिया जाता है। वहीं विनम्र ग्राहकों को डिस्काउंट मिलता है। अगर आप ऑर्डर के साथ प्लीज़ लगाते हैं तो यहां 460 रुपये की चीज़ आपको 227 रुपये में मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें- कभी देखा है पक्षी को स्मोकिंग करते, हैरान कर देने वाला Video वायरल


‘Chaii Stop’ कैफे को 29 वर्षीय उस्मान हुसैन ने खोला है। वह लोगों को अच्छे व्यवहार के लिए प्रेरित कर रहे है। इसके लिए उन्होंने यह स्कीम पेश की है। यहां बुरा बर्ताव करने वालों से 460 रुपये की चीज़ के लिए 920 रुपये का बिल वसूला जाता है।

यह भी पढ़ें- 4,693 मीटर की ऊंचाई पर लगा है अनोखा ATM, चलता है बिना बिजली के, नहीं होती कभी कैश की कमी!


Story Loader