
comet
नई दिल्ली। आकाश में एक नया धूमकेतु चमकने वाला है। क्योंकि एक बेहद खास धूमकेतु (Comet) सूर्य की ओर बढ़ रहा है। यह 'बर्फ का गोला' (comet swan) बेहद खास है। इसका नाम स्वान धूमकेतु (comet swan) है। वर्तमान में यह धूमकेतु दक्षिण से उत्तर की ओर तेजी से बढ़ रहा है। सूर्य की ओर बढ़ते समय इसकी रोशनी में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।
बताया जा रहा है कि 18 मई को यह धूमकेतु (comet swan) सूर्य (Sun) के सबसे नजदीक होगा। उस समय सौर ताप भी अपने चरम पर होगा। अगर यह धूमकेतु सूर्य से बचकर निकल जाता है तो इसका प्रकाश इतना तेज होगी की परे आकाश में आतिशबाजी जैसा माहौल बन जाएगा।
इसे साल का सबसे बेहतरीन धूमकेतु भी कहा जा रहा है। जानकारों का मानना है कि इसे देखने के लिए 18 मई 2020 का दिन सबसे बढ़िया हो सकता है। हालांकि, आकाश साफ नहीं रहा तो लोग अगले एक-दो दिन और सूर्योदय से पहले कोशिश कर सकते हैं।
स्वान धूमकेतु की खोज करने वाले ऑस्ट्रेलिया के एस्ट्रोनॉमर का कहना है कि ये एक करोड़ मील लंबी 'पूंछ' भी रंगीन रोशनी छोड़ेगा जो सबसे अधिक दक्षिण गोलार्ध के लोगों को दिखेगा, लेकिन भारत जो कि उत्तरी गोलार्ध में आता है, यहां भी लोग सूर्योदय होने से ठीक पहले के वक्त में इसे देख सकते हैं।
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, यह धूमकेतु अभी धरती से 53 मिलियन मील दूर है। उनके मुताबिक बर्फ और धूल के कणों से मिलकर बने इस धूमकेतु का दीदार 11597 साल में एक बार होता है।
Published on:
17 May 2020 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
