4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत ​का विवादित नक्शा शेयर करके विवादों में घिरे शशि थरूर, लोगों ने किया ट्रोल

Shashi Tharoor Sahres diputed map : नक्शे के जरिए भारत की एकजुटता को दिखाना चाहते थे थरूर मगर प्लान हुआ फ्लॉप यूजर्स ने मैप का स्क्रीनशॉट लेकर किया वायरल, किए तीखे प्रहार

2 min read
Google source verification
Shashi Tharoor

Shashi Tharoor Sahres diputed map

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल (CAA) को जहां पहले से ही देश जल रहा है। वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर की ओर से शेयर किए गए भारत के विवादित नक्शे ने जन भावना को और भड़का दिया है। लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया और उनसे पूछा कि क्या वो भी दोगला रवैया अपनाते हैं। हालांकि लोगों के आक्रोश को देखते हुए शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने ट्विटर अकाउंट से ये पोस्ट डिलीट कर दी है।

महिला को टक्कर मारकर भाग रहे थे युवक, कार नहीं हुई स्टार्ट तो किया ये काम

मालूम हो कि कांग्रेस नेता और तिरुवंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने भारत का विवादित नक्शा (disputed map) शेयर किया। उसमें कश्मीर का कुछ हिस्सा नहीं दिख रहा था। नक्शे के साथ उन्होंने 'भारत बचाओ रैली' का भी जिक्र किया था। इस पोस्ट को देखते ही यूजर्स भड़क गए और उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। मजबूर थरूर को पोस्ट डिलीट करनी पड़ी। मगर कुछ लोगों ने मैप का स्क्रीन शॉट लेकर वायरल कर दिया। इससे लोग थरूर और कांग्रेस पर भड़के हुए हैं।

मामले को तूल देने के लिए बीजेपी भी इसमें कूद पड़ी। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने थरूर से माफी मांगने की बात कही। बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी शशि थरूर पर जमकर निशाना साधा। वहीं एक यूजर ने लिखा कि शशि थरूर हमेशा ब्रिटिश और पाकिस्तान की बात करते हैं। वो कैसे ऐसा नक्शा शेयर कर सकते हैं, क्या यही स्टैंड कांग्रेस का भी है? हालांकि शशि थरूर ने एक नए ट्वीट के जरिए सफाई देते हुए कहा, 'मैं नक्शे के जरिए किसी क्षेत्र को नहीं, बल्कि भारत के लोगों को दर्शाना चाहता था और भाजपा के ट्रोल्स को घास डालने की मेरी कोई इच्छा नहीं है।'