28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ में बनाए जा रहे हैं ‘कोरोना कमांडो’, पूरे देश में कही भी पहुंच कर सकेंगे इलाज

रत में कोरोना के 39 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vivhav Shukla

•

Updated: 9 Mar 2020, 3:54 PM IST

corona_commandos_being_made_in_lucknow_treatment_will_be_available_anywhere_in_the_country.jpg

नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) ने पूरी दुनिया में दहशत मचा रखा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक इस भयावह वायरस की वजह से 3500 लोगों की जान जा चुकी है। इस वायरस का प्रकोप सबसे ज्यादा चीन में देखने को मिला है। वहीं भारत में भी कोरोना ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया है।

अपने देश में भी कोरोना के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। भारत में कोरोना के 39 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के लखनउ में इस वायरस से लड़ने के लिए एक हॉस्प‍िटल एक महीने से 'कोरोना कमांडो' (Corona Commando) तैयार कर रहा है। जो कहीं भी जाकर इस वायरस से लड़ सकता है।

दरअसल, लखनउ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (king george medical college) के पल्मोनरी डिपार्टमेंट (pallonari department) ने कोरोना वायरस से ग्रस‍ित मरीज़ों को ठिक करने के लिए 'कोरोना कमांडो'(Corona Commando) तैयार कर रहा है।

कॉलेज की क्विक रिस्पांस रेस्क्यू टीम पिछले एक महीने से इस पर काम कर रही है। ये कोरोना कमांडो(Corona Commando) कोई और नहीं बल्की यहां पर काम कर रहे डॉक्टर ही है। यहां के डॉक्टरों को कोरोनावायरस (Coronavirus) से लड़ने के लिए ट्रेनिंग दी गई है।

बता दें किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (king george medical college) के पल्मोनरी डिपार्टमेंट में सबसे मॉर्डन तकनीक वाले आईसीयू है । अस्पताल के HOD वेद प्रकाश ने डॉक्टरों की एक टीम तैयार की जो कोरोना कमांडो कहलाते हैं। ये डॉक्टर क्विक रिस्पॉन्स रेस्क्यू टीम की तरह काम करते हैं और कोरोना को पहचाने और उससे ग्रसित मरीजों का इलाज करते हैं।