
नई दिल्ली।
कोरोना वायरस ( coronavirus ) के चलते देशभर में लागू लॉकडाउन ( Lockdown ) से पर्यावरण के साथ-साथ नदियों का पानी भी स्वच्छ होने लगा है। इस दिनों गंगा नदी ( Ganga River ) का पानी बिल्कुल साफ हो गया है। आमतौर पर गंगा नदी के पानी के नीचे की सतह देख पाना मुश्किल होता था। लेकिन, लॉकडाउन ( Lockdown Impact ) के चलते यह मुमकिन हुआ है। गंगा नदी का पानी इतना साफ हो गया कि नदी के नीचे जमीन की सतह भी नजर आने लगी है।
सालों बाद प्रकृति का ऐसा रूप देखने को मिला है। बता दें कि लॉकडाउन के कारण लोग घरों में बंद है। सड़कों पर वाहन, बाजार, बस, रेल, हवाई जहाज सभी पूरी तरह बंद हैं। व्यावसायिक और फैक्ट्रियों में काम बंद पड़ा हुआ है। जिसके चलते मानों प्रकृति अपनी मरम्मत करने में जुटी हो।
गंगा नदी का पानी पहले से काफी सुधरा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान गंगा के पानी में 40 से 50 फीसदी तक सुधार हुआ है।
बता दें कि गंगा नदी को स्वच्छ रखने के लिए सालों से कितनी योजनाएं चल रही है और कितने ही रुपये खर्च कर दिए गए। लेकिन, ऐसे नतीजे पहले कभी नहीं दिखे जो अब लॉकडाउन के समय सामने आए हैं।
Updated on:
13 Apr 2020 03:07 pm
Published on:
13 Apr 2020 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
