
सोशल मीडिया के जमाने में लोग अपनी लाइफ में हो रही चीजों को मेमोरेबल बनाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। बात करें अगर शादी के फंक्शन की तो आजकल शादी करने के तरीके में भी काफी बदलाव हो गया है। लोग अपनी शादी में नई-नई क्रिएटिविटी करते हैं। जिससे वह पल यादगार बन जाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक अनोखा ही नजारा देखने को मिला। यहां शादी की रस्में पूरी होते ही दूल्हा-दुल्हन पादरी के साथ पहाड़ी से कूद पड़े।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस अनोखी शादी में दूल्हा-दुल्हन एक पहाड़ पर खड़े रहते हैं। कपल के साथ वहां पर एक पादरी भी रहता है। उन्होंने शादी की सारी रस्में पूरी करवाईं। इसके बाद तीनों पहाड़ से नीचे कूद गए। हालांकि तीनों के पास पैराशूट भी रहता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूली वेड कपल को स्काइडाइविंग का शौक काफी शौक है। इसलिए उन्होंने अपनी शादी को यादगार बनाते हुए नायाब तरीका खोजा। हालांकि इसके लिए उनको काफी ज्यादा प्लानिंग करनी पड़ी। कपल की पहचान प्रिसिला एंट और फिलिपो लेक्वेर्स के रूप में हुई है। दोनों ने स्काइडाइविंग के लिए वैसी ही जगह खोजी। फिर स्काइडाइविंग वाले पादरी को खोजा गया।
यह भी पढ़े - धरती की चमत्कारी जगहें, यहां पहुंचते ही चुंबक की तरह चिपक जाता है इंसान
कपल, पादरी के साथ चट्टान पर गए। वहां पर शादी की रस्में हुईं। इसके बाद लड़की ने एक गुलदस्ता पीछे फेंका और उन सब ने छलांग लगा दी। तय दूरी पर नीचे आने के बाद सभी ने पैराशूट खोले। इसके बाद सुरक्षित लैंडिंग की। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इसे शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया, 'हम छलांग लगाते हैं उनके साथ, जो हाथ हमें थामते हैं। वो उड़ान जो हमें याद दिलाती है कि डर के आगे जिंदगी है'। वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।
यह भी पढ़े - खुद की बनाई पेंटिंग बेच करोड़ों कमा चुका ये सुअर, वीडियो देख नहीं होगा यकीन!
Published on:
29 Jul 2023 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
