8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुबह नींद से जागा परिवार तो बेड के नीचे मौजूद था ‘वो’, नजारा देखते ही उड़े होश

हरिद्वार के लक्सर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एक परिवार रात में अपने घर में सुकून से सोया था। सुबह जब नींद से जगा तो बेड के नीचे का नजारा देख उनके होश उड़ गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 8 Aug 2018, 1:22 PM IST

omg

सुबह नींद से जागा परिवार तो बेड के नीचे मौजूद था 'वो', नजारा देखते ही उड़े होश

नई दिल्ली: हरिद्वार के लक्सर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एक परिवार रात में अपने घर में सुकून से सोया था। सुबह जब नींद से जगा तो बेड के नीचे का नजारा देख उनके होश उड़ गए। पूरे घर में हड़कंप मच गया। देखते—देखते पूरे इलाके में ये बात आग की तरह फैल गई। जिसने भी ये वाक्या सुना उसकी रुह कांप गई।

आखिर बेड के नीचे क्यों दिखा ऐसा...

घटना लक्सर के टांडा महतौली गांव की है। यहां एक परिवार सुबह सोकर उठा तो उनके घर में मगरमच्छ मौजूद था। परिवार रात भर सोता रहा और मगरमच्छ भी बेड के नीचे मौजूद रहा। सुबह घर में मगर को देखकर परिवार वालों के होश फाख्ता हो गए।

रातभर घर में मौजूद था शिकारी, नहीं लगी किसी को भनक


घर के अंदर रात भर खूंखार शिकारी मौजूद रहा और घरवालों को भनक तक नहीं। भीमकाय मगरमच्छ घरवालों के साथ ही रात भर घर में बेड के नीचे आराम फरमाता रहा और किसी को मालूम तक नहीं चला। हालांकि, गनीमत रही कि मगरमच्छ ने किसी को कुछ नुकसान नहीं पहुंचाया। परिवारवालों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर बाणगंगा में छोड़ा गया।

किसी को बनाया शिकार तो किसी से प्यार

बता दें, मगरमच्छ खूंखार जीवों में से एक है। बीतें दिनों मध्य प्रदेश के गुना जिले की उपरेटी नदी में एक बुजुर्ग को मगरमच्छ खा गया। बुजुर्ग तैरकर नदी पार कर रहा था। उसका शव 18 घंटे बाद नदी से निकाला गया। वहीं, दूसरी आेर एक लड़की की फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वह 14 फुट के टेक्स नाम के मगरमच्छ के साथ फोटो खिंचवा रही है। ये लड़की टेक्स को अपना अच्छा दोस्त बताती है। उन्होंने ब्यूमोंट रेस्क्यू सेंटर में इंटर्नशिप की है जहां 450 मगरमच्छ, घड़ियाल और दूसरे सरीसृप हैं।