
नई दिल्ली: हम ऑफिस जाते हैं काम करने के लिए और ताकि कुछ पैसे कमाकर अपना जीवन व्यापन कर सकें। लेकिन क्या आपने किसी जानवर को दफ्तर में देखा है। चौंकिए मत जनाब क्योंकि ऐसा ही एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस फोटो में एक मगरमच्छ ऑफिस में नजर आ रहा है।
दरअसल, अमेरिका के कॉमेडियन Chris D'Elia ने इंस्टाग्राम पर एक ऑफिस की फोटो शेयर की। फोटो में देखा जा सकता है कि ऑफिस की एक कुर्सी पर एक मगरमच्छ बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'वाओ, मुझे लगता है कि अब ये मगरमच्छ आपकी नौकरी लेने वाला है।' इसके बाद तो ये फोटो काफी वायरल होने लगा। हर कोई इस फोटो को काफी शेयर कर रहा है।
इस फोटो को अब तक 63 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस फोटो को ट्विटर पर भी शेयर किया गया। हालांकि, अब तक ये नहीं पता चल पाया है कि ये फोटो किस जगह और कौन से दफ्तर की है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये फोटो फ्लोरिडा की हो सकती है। इस यूजर ने ट्विटर पर लिखा कितना प्यारा है ये मगरमच्छ, ये अपना बेस्ट ट्राय कर रहा है।
Published on:
01 Oct 2019 11:03 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
