21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Danakil Depression: दुनिया की सबसे खतरनाक जगह, जहां जमीन और आसमान से बरसती है ‘आग’

'डानाकिल डिप्रेशन' (Danakil Depression) दुनिया की सबसे गर्म जगह होने के साथ-साथ सबसे सूखी और धरती पर सबसे नीची जगह भी है। यहां पूरे साल में मात्र 100 से 200 मिलीमीटर ही बारिश होती है। सबसे बड़ी बात यहां का तापमान हमेशा 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहता है।  

2 min read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Apr 05, 2020

danakil_depression.jpg

नई दिल्ली। हमारी पृथ्वी रहस्यों से भरी हुई है। यहां कई ऐसे रहस्य मौजूद हैं जिन्हे अभी तक नहीं समझा जा सका है। ऐसी ही एक जगह है 'डानाकिल डिप्रेशन'। ये जगह उत्तरी अफ्रीकी देश इथियोपिया (Ethiopia) में मौजूद है। इस जगह की खास बात ये है कि यहां धरती के अंदर भी आग लगी हुई और आसमान से भी 'आग' ही बरसती है। इस जगह को देखने के बाद लगता है कि ये एक दूसरा ग्रह है। इस जगह को देखने के बाद यकीन करना मुश्किल हो जाता है।

कोरोना: बिना घरों से निकले ये लोग भर रहे हैं गरीबों का पेट, आप भी कर सकते हैं ऐसे मदद

'डानाकिल डिप्रेशन' (Danakil Depression) दुनिया की सबसे गर्म जगह होने के साथ-साथ सबसे सूखी और धरती पर सबसे नीची जगह भी है। यहां पूरे साल में मात्र 100 से 200 मिलीमीटर ही बारिश होती है। सबसे बड़ी बात यहां का तापमान हमेशा 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहता है।

डानाकिल डिप्रेशन’ (Danakil Depression) समुद्र तल से कम से कम 100 मीटर नीचे है। यहां गर्म पानी के कई सोते और झरने हैं। इन्हीं की वजह से धरती के अंदर आग लग जाती है। इन्हीं झरनों की वजह से यहां आग की बारीश भी होती है। इस जगह पर कई नमक की कई खदानें हैं। ये नमक ही यहां रहने वाले लोगों की रोजी-रोटी हैं। यहाँ पर रहने वाले अफार समुदाय के लोगों को इस गर्म माहौल में पहने की आदत हो गई है। यहां को लोगों को भूखे रहने की आदत हो गई है। ये लोग कई दिनों तक बिना खाए पिए भी आसानी से रह सकते हैं।

इस जगह का सबसे बड़ी रहस्य यहां मौजूद तीन टेक्टॉनिक प्लेट्स है। ये वो प्लेटें हैं, जिन पर हमारे महाद्वीप और महासागर टिके हुए हैं। ये प्लेटें हर साल एक से दो सेंटीमीटर एक दूसरे से दूर जा रही हैं, जिसकी वजह धरती के अंदर उथल-पुथल है। इसके अलावा यहां बहुत सारे ज्वालामुखी भी हैं, जो तापमान यहां का तापामन बढ़ा के रखता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये जगह आने वाले कुछ सालों में एक गहरे गड्ढे में बदल जाएगी। जिसमें समुद्र का पानी भर जाएगा।