20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘डांसिंग अंकल’ के बाद अब इस शख्स का वीडियो हो रहा वायरल, देखने के बाद कभी नहीं करेंगे एेसी गलती

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में डांस के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।
2 min read
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Jun 05, 2018

dancing

'डांसिंग अंकल' के बाद अब इस शख्स का वीडियो हो रहा वायरल, देखने के बाद कभी नहीं करेंगे एेसी गलती

नई दिल्ली: बेहतरीन डांस दिखाकर सोशल मीडिया पर रातोंरात स्टार बने 'डांसिंग अंकल' को देखकर हर कोई डांस कर अपने वीडियो पोस्ट कर रहा है। सोशल मीडिया पर एेसे डांस की बाढ़ सी आ गई है। वहीं, दूसरी आेर अमेरिका के लॉस एंजेलिस में डांस के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पूरी घटना का एक वीडियो भी बनाया गया है, जिसे देखने के बाद अगली बार आप एेसा डांस करने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखेंगे।

डांस करते हुए गिर जाती है बंदूक, उठाते ही चलती है गोली

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में बीते रविवार की रात को एक नाइट क्लब में ऑफ ड्यूटी एफबीआई एजेंट डांस कर रहा था। अपने मूव्स दिखाते-दिखाते उसकी बंदूक नीचे गिर जाती है। वह जैसे ही बंदूक उठाता है, उससे ट्रिगर दब जाता है आैर गोली चल जाती है। गोली वहां खड़े एक शख्स के पैर में लगती है आैर वहां अफरा-तफरी मच जाती है। इसके बाद वह एजेंट भी वहां से निकल जाता है। घायल शख्स को वहां मौजूद लोग हाॅस्पिटल लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।

वीडियो में कैद हुई पूरी घटना

इस पूरी घटना एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही एजेंट के पास से बंदूक बाहर निकली तो लोग दूर भागने लगे। जानकारी के मुताबिक, एजेंट को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया।


कौन हैं डांसिंग अंकल

पिछले दिनों सोशल साइटों पर डांसिंग अंकल खूब वायरल हुए। इस वायरल विडियो में मध्य प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रफेसर संजीव श्रीवास्तव अपने गोविंदा स्टाइल वाले डांस में थिरकते नज़र आए। उनका डांस विडियो इस कदर वायरल हुआ कि बॉलिवुड स्टार्स भी उनकी तारीफ करते नजर आए। उनके मूव्स व कॉन्फिडेंस की सभी जमकर तारीफ कर रहे। बताया जा रहा है कि प्रफेसर संजीव को बॉलिवुड से ऑफर मिल रहे हैं और इसके लिए वह मुंबई पहुंच चुके हैं।