नई दिल्ली। 41 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसके बाद मृत महिला की मां औ भाई ने उसके शव को तीनों दिनों तक अपने अपार्टमेंट में छिपाकर रखा। उन्हें आशा थी कि भगवान उसे फिर से जिंदा कर देंगे। पुलिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। यह चौंका देने वाली घटना आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के जंगारेद्दीगुदम शहर में सोमवार को सामने आई है। पुलिस को मृतक की मां और भाई, दोनों के मानसिक रूप से बीमार होने का संदेह है।