15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आइए जानते हैं इन अलग-अलग शराब के ग्लास के बारे में

शराब की तरह इसके ग्लास भी बहुत तरीकों के आते हैं। ये दिखने में बेहदआकर्षक और सुंदर होते हैं। इन ग्लास में ड्रिंक करने का भी अपना एक तरीका होता है। किसी में बर्फ डाली जाती है तो किसी में झाग के साथ बीयर पी जाती है।

2 min read
Google source verification
beer.jpg

Beer File Photo

नई दिल्ली। बात करें शराब के ग्लास की तो ये भी बहुत तरीकों के आते हैं और इनमें ड्रिंक करने की भी अपनी अलग स्टाइल होती है। जैसे कि बीयर मग, वाइट वाइन ग्लास,रेड वाइन ग्लास,कॉकटेल ग्लास, शॉट ग्लास आदि। ये दिखने में भी एक-दुसरे से अलग होते हैं। और इनकी खूबियां भी अलग होती हैं। तो जानते हैं इनके बारे में और चीज़ें।

हाई बॉल ग्लास
पानी,लेमोनेड या दूसरी सॉफ्ट ड्रिंक के लिए इस्तेमाल किया जाता है ये ग्लास।

कॉलिन्स ग्लास
ये उन ड्रिंक्स के लिए इस्तेमाल होती है जिनमें बहुत सारी बर्फ डाली जाती है।

रेड वाइन ग्लास
रेड वाइन ग्लास दिखने में बहुत ही आकर्षक होते हैं और ये चौड़े होते हैं।

वाइट वाइन ग्लास
वाइट वाइन ग्लास नीचे से पतला होता है, और इनमें ड्रिंक्स जल्दी गर्म नहीं होती हैं।

बीयर मग
बीयर मग जर्मन लोगों द्वारा बनाया गया था, इसमें झाग के साथ बियर पी जाती है।