3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संजीव कुमार की इस हरकत पर नूतन ने मारा था तमाचा, जानें क्या था वो किस्सा

संजीव कुमार ने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों पर किया राज कई फिल्मों में निभाएं अहम किरदार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prakash Chand Joshi

•

Updated: 9 Jul 2019, 7:00 AM IST

sanjeev kumar birthday

संजीव कुमार की इस हरकत पर नूतन ने मारा था तमाचा, जानें क्या था वो किस्सा

नई दिल्ली:बॉलीवुड ( Bollywood ) में कई अभिनेता हुए जिनका जिक्र हमेशा ही होता रहता है, लेकिन संजीव कुमार इन सब में एक अलग पहचान रखते हैं। आज ही के दिन यानि 9 जुलाई 1938 को गुजरात ( Gujarat ) के सूरत ( Surat ) में हुआ था। अपने करियर में उन्होंने लगभग 150 फिल्में की। उनका हुनर कुछ ऐसा था कि वो हर किरदार में जान फूंक देते थे। लेकिन उनके जीवन में एक ऐसा किस्सा भी हुआ, जिसके दौरान अभिनेत्री नूतन ने उन्हें चांटा जड़ दिया था। चलिए जानते हैं क्या था वो किस्सा।

ये थी वो बात

वैसे तो संजीव कुमार ( sanjeev kumar r ) से जुड़ी कई बातें मशहूर हैं, लेकिन नूतन से जुड़ा हुआ उनका एक किस्सा काफी फेमस है। बात 1969 में फिल्म देवी की शूटिंग के दौरान कि है जब संजीव कुमार को नूतन ( Nutan ) ने थप्पड़ मारा था। दरअसल, पहले से शादीशुदा और एक बेटे की मां बन चुकीं नूतन को शूटिंग के दौरान सेट पर पड़ी एक मैगजीन ( Magazine ) से अपने और संजीव कुमार के अफेयर की बात पता चली, जिस पर वो गुस्सा हुईं। लेकिन जब उन्हें ये पता चला कि ये बात खुद संजीव कुमार ने फैलाई है तो नूतन ने भरे सेट में संजीव को एक जोरदार तमांचा जड़ दिया था। इस बात का जिक्र उन्होंने 1972 में एक मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू ( interview ) में किया था।

अपने से बड़ी उम्र की अभिनेत्रियों के साथ किया काम

संजीव कुमार 70 के दशक के ऐसे अभिनेता थे जो एक तरफ सीता और गीता, मनचली जैसी फिल्मों में अभिनेत्रियों के साथ रोमांस कर रहे थे। तो वहीं दूसरी तरफ आंधी और मौसम जैसी फिल्मों में अपने से बड़ी उम्र के शख्स का रोल अदा कर रहे थे। उन्होंने अपने टैलेंट से लोगों के दिलों पर राज किया । लेकिन वो दुखद दिन भी आया जब वो हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया छोड़कर चले गए। 47 साल की उम्र में दिल की बीमारी के चलते 6 नवंबर 1985 को उनका निधन हो गया था।